रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय में एनुअल फेस्ट रिदम 2024 प्रारंभ 27 मार्च से 6 अप्रैल...
भोपाल : 28 मार्च/ रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय द्वारा एनुअल फेस्ट रिदम 2024 का आगूज हो रहा है। इसका शुभारंभ स्पोर्ट्स इवेंट 'वेलोसिटी' से हुआ।...
कांग्रेस ने शिवराज व सिंधिया के खिलाफ तय किए उम्मीदवार
भोपाल, 27 मार्च (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए तीन और उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है। इनमें भाजपा के दो प्रमुख नेताओं केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों के नाम भी हैं।
कमलनाथ के खास दीपक सक्सेना की भाजपा नेताओं से मुलाकात
छिंदवाड़ा, 27 मार्च (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के सबसे करीबी पूर्व मंत्री दीपक सक्सेना इन दोनों सबसे ज्यादा चर्चाओं में हैं। वे कांग्रेस छोड़ चुके हैं और उनकी भाजपा में जाने की चर्चाएं हैं। इसी बीच भाजपा के बड़े नेता बुधवार को सक्सेना के निवास पर पहुंच गए और काफी देर तक बंद कमरे में भी चर्चा हुई।
मप्र और केंद्र की सरकार महिला, युवा व किसान विरोधी : कांग्रेस
भोपाल, 27 मार्च (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव का प्रचार जोर पकड़ रहा है। कांग्रेस के नेताओं की मौजूदगी में शहडोल संसदीय क्षेत्र के उम्मीदवार फुंदेलाल मार्को व मंडला के प्रत्याशी ओंमकार सिंह मरकाम ने पर्चा भरा। इस मौके पर कांग्रेस नेताओं ने कहा कि राज्य और केंद्र सरकार युवा, किसान, आदिवासी और महिला विरोधी है।
मध्य प्रदेश में कांग्रेस ने बनाई नई मीडिया टीम
भोपाल, 27 मार्च (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में कांग्रेस ने मीडिया की नई टीम बनाई है। प्रदेश अध्यक्ष का मीडिया सलाहकार के.के. मिश्रा को बनाया गया है जबकि मीडिया विभाग के अध्यक्ष पूर्व मंत्री मुकेश नायक होंगे।
छिंदवाड़ा से भाजपा उम्मीदवार विवेक बंटी साहू ने दिग्गजों की मौजूदगी में भरा नामांकन
छिंदवाड़ा 27 मार्च (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की सबसे प्रतिष्ठित लोकसभा सीटों में से एक छिंदवाड़ा से भाजपा के उम्मीदवार विवेक बंटी साहू ने बुधवार को पार्टी के दिग्गज नेताओं की मौजूदगी में नामांकन पत्र दाखिल किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कांग्रेस नेता कमलनाथ पर कई आरोप लगाए।
भोपाल में होटल कारोबारी ने गोली मारकर की आत्महत्या
भोपाल, 27 मार्च (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में होटल कारोबारी नादिर रशीद (70) ने बुधवार की सुबह अपने घर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
मप्र में भाजपा और कांग्रेस नामांकन भरने के जरिए करेंगे शक्ति प्रदर्शन
भोपाल, 27 मार्च (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव के पहले चरण में छह संसदीय क्षेत्रों में मतदान होने वाला है। इसके लिए बुधवार को नामांकन भरने का अंतिम दिन है। भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दल इस मौके पर अपनी शक्ति का प्रदर्शन करने वाले हैं।
मध्य प्रदेश में कांग्रेस के पूर्व विधायक सहित कई पदाधिकारी भाजपा में शामिल
भोपाल, 26 मार्च (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थामने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। मंगलवार को भाजपा कार्यालय में कांग्रेस के पूर्व विधायक शशांक भार्गव सहित अनेक पदाधिकारियों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
मप्र में कांग्रेस सेंट्रल वार रूम ने कई जोन प्रभारी बनाए
भोपाल, 26 मार्च (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में कांग्रेस की लोकसभा चुनाव की तैयारियां जोरों पर हैं। पार्टी के सेंट्रल वार रूम ने लोकसभा क्षेत्रों के लिए कई जोन प्रभारी बनाए हैं। राज्य में कांग्रेस ने सभी लोकसभा क्षेत्रों में चुनाव कार्य सुचारु एवं व्यवस्थित रूप से संचालित किए जाने के उद्देश्य से प्रदेश के सभी लोकसभा संसदीय क्षेत्रों को आठ जोन में विभाजित किया गया है।









