मप्र : मंडला में ट्राला ने बाइक सवार ने एक परिवार के चार लोगों...
मंडला, 24 मार्च (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के मंडला जिले में रविवार की शाम एक बड़ा हादसा हो गया। एक ट्राला ने बाइक सवार एक परिवार के चार लोगों को रौंदा दिया। इस हादसे में पति-पत्नी और उनकी दो बच्चियों की मौत हो गई।
इंदौर में पत्नी से अवैध संबंधों के शक में हत्या
इंदौर, 24 मार्च (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की व्यापारिक नगरी इंदौर में पत्नी से अवैध संबंध होने के शक में पति ने एक व्यक्ति की गले में चाकू मारकर हत्या कर दी है। यह मामला भागीरथपुरा इलाके का है।
मप्र में भाजपा होली पर लोगों को लगाएगी मोदी गुलाल
भोपाल, 24 मार्च (आईएएनएस)। लोकसभा चुनाव के दौरान रंगों का पर्व होली आया है, राजनीतिक दल भी इस पर्व के जरिए मतदाताओं के बीच पहुंचने की जुगत में है। भाजपा कार्यकर्ता गांव-गांव और घर-घर पहुंचकर मोदी गुलाल लगाएंगे, साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से राम-राम कहेंगे।
मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस प्रभारी नियुक्त
भोपाल, 24 मार्च (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने प्रभारियों की नियुक्ति कर दी है। अधिकांश संसदीय क्षेत्र में एक प्रभारी हैं तो कुछ स्थान पर दो प्रभारी बनाए गए हैं।
मध्य प्रदेश की 6 सीटों पर अब भी उलझी है कांग्रेस
भोपाल, 24 मार्च (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में कांग्रेस लोकसभा की छह सीटों पर उम्मीदवार तय नहीं कर पा रही है। अब तक पार्टी 22 सीटों के लिए ही उम्मीदवारों के नाम का फैसला कर पाई है। राज्य में लोकसभा की कुल 29 सीटें हैं, इनमें से एक सीट खजुराहो समाजवादी पार्टी के खाते में गई है, जबकि 28 सीटों पर कांग्रेस को उम्मीदवार तय करने हैं।
हिंदू और मुस्लिम पक्ष की मौजूदगी में भोजशाला में एएसआई के सर्वे का तीसरा...
धार, 24 मार्च (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के धार जिले में स्थित भोजशाला का भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) द्वारा सर्वे किया जा रहा है। सर्वेक्षण के तीसरे दिन हिंदू और मुस्लिम पक्ष के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में एएसआई की टीम अपने अभियान में लगी हुई है।
दिग्विजय सिंह के लिए राजगढ़ में अपनी पकड़ साबित करने की चुनौती
राजगढ़, 24 मार्च (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के राजगढ़ संसदीय क्षेत्र से पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के मैदान में उतरने पर यह सीट हाई प्रोफाइल हो गई है। यह चुनाव पूर्व मुख्यमंत्री के लिए भी चुनौतीपूर्ण रहने वाला है।
लोकसभा चुनाव : कांग्रेस ने वाराणसी से पीएम मोदी के खिलाफ अजय राय और...
नई दिल्ली, 24 मार्च (आईएएनएस)। कांग्रेस ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए शनिवार शाम को अपने उम्मीदवारों की चौथी सूची जारी की, जिसमें 45 उम्मीदवार शामिल हैं। पार्टी ने राजस्थान की नागौर सीट आरएलपी के लिए छोड़ी है।
रमन ग्रीन्स के उत्पाद बने ईकोफ्रेंडली होली के विकल्प
भोपाल : 23 मार्च/ रंगों के त्योहार होली के अवसर पर रमन ग्रीन्स द्वारा होली हैम्पर्स की विशेष श्रृंखला प्रस्तुत की जा रही है।...
उज्जैन में अवैध बूचड़खानों पर नगर निगम और पुलिस की संयुक्त टीम की कार्रवाई
भोपाल, 23 मार्च (आईएएनएस)। उज्जैन में अवैध रूप से चल रहे बूचड़खानों के खिलाफ पुलिस और नगर निगम की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। शनिवार सुबह चार बजे एमसीडी और पुलिस की संयुक्त टीम ने 11 स्थानों पर दबिश दी। इस दौरान 60 से अधिक जानवरों को जब्त किया गया और एक क्विंटल से अधिक कटा हुआ मांस, जो कि फ्रीज में रखा हुआ था, उसे भी जब्त कर लिया गया।










