Monday, February 23, 2026
SGSU Advertisement

मध्यप्रदेश

मध्य प्रदेश में 14 करोड़ की नगदी और सामग्री जब्त

भोपाल, 22 मार्च (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद अवैधानिक तौर पर धनराशि और सामग्री के परिवहन पर नजर रखी जा रही है। जगह-जगह चेक पोस्ट बना दिए गए हैं और दस्ते तैनात हैं। इसके चलते बीते छह दिनों में14 करोड़ से ज्यादा की नगदी और सामग्री जब्त की गई है।

मध्य प्रदेश के सीधी में लगातार बढ़ी है भाजपा की सियासी ताकत

सीधी, 22 मार्च (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के सीधी संसदीय क्षेत्र में बीते तीन चुनाव ने भाजपा की ताकत को बढ़ाने का काम किया है। दूसरी ओर कांग्रेस लगातार पिछड़ी है। इस बार सीधी में कांग्रेस और भाजपा के बीच सीधी टक्कर की बजाय मुकाबला त्रिकोणीय होने के आसार नजर आ रहे हैं।

ईवीएम में गड़बड़ी करने वालों को फांसी दी जायेगी : दिग्विजय सिंह

भोपाल, 22 मार्च (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने ईवीएम में गड़बड़ी होने का आरोप लगाते हुए चेतावनी दी है कि इस गड़बड़ी में शामिल लोगों को देशद्रोह में फांसी दी जाएगी।

आईसेक्ट एवं बॉश द्वारा आयोजित रोजगार मेले में बड़ी संख्या में छात्रों को मिला...

भोपाल : 22 मार्च/ शहर के तकनीकी क्षेत्र में अग्रणी स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी में गुरुवार को भव्य रोजगार मेले का आयोजन किया गया।...

भोजशाला में एएसआई टीम ने सर्वे शुरू किया

धार, 22 मार्च (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के आदेश पर भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) की टीम ने शुक्रवार से धार स्थित भोजशाला का सर्वे शुरू कर दिया है। टीम भोजशाला में सरस्वती मंदिर है या कमाल मौलाना मस्जिद, इसके फैसले के लिए सबूत जुटाएगी।

शिवराज सिंह चौहान ने ट्रेन में की यात्रा, कार्यकर्ताओं से संवाद भी किया

भोपाल, 21 मार्च (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने विदिशा से उम्मीदवार बनाया है। उनका प्रचार अभियान जारी है। उन्होंने गुरुवार को बिलासपुर एक्सप्रेस में भोपाल से गंजबासौदा तक की यात्रा की। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से संवाद भी किया।

कमलनाथ के करीबी दीपक सक्सेना ने कांग्रेस छोड़ी

छिंदवाड़ा/भोपाल, 21 मार्च (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ के करीबी एक-एक कर पार्टी छोड़ रहे हैं। अब उनके सबसे करीबियों में से एक दीपक सक्सेना ने सभी पदों से इस्तीफा देने के साथ कांग्रेस छोड़ दी है।

मध्य प्रदेश में अब तक 14 हजार से ज्यादा कार्यकर्ता हुए भाजपा में शामिल,...

भोपाल, 21 मार्च (आईएएनएस)। लोकसभा चुनाव से पहले नेताओं का कांग्रेस से मोहभंग हो रहा है। कई नेता बीजेपी का दामन थाम रहे हैं। मध्य प्रदेश में अब तक 14 हजार 700 से ज्यादा कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हो चुके हैं। ये जानकारी मध्य प्रदेश के पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने गुरुवार को दी।

उज्जैन के श्रीनाथ मंदिर में खेली गई रंग भरी होली

उज्जैन, 20 मार्च (आईएएनएस)। होली का उत्साह अब धीरे-धीरे दिखने लगा है। उज्जैन के वैष्णव मंदिरों में बसंत पंचमी से फाग उत्सव की शुरुआत हो चुकी है। 40 दिवसीय उत्सव में एकादशी पर श्रीनाथ जी की हवेली में भक्तों ने रंगभरी होली का उत्सव मनाया।

मप्र में विभागीय प्रस्तावों के परीक्षण के लिए सीएस की अध्यक्षता में बनी समिति

भोपाल, 20 मार्च (आईएएनएस)। लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लागू होने के चलते मध्य प्रदेश में विभागीय प्रस्तावों के परीक्षण और अनुशंसा के लिए मुख्य सचिव की अध्यक्षता में स्क्रीनिंग समिति का गठन किया गया है। अब कोई भी विभाग प्रस्ताव को सीधे निर्वाचन पदाधिकारी को भेजने की बजाय स्क्रीनिंग कमेटी को भेजेगा।

खरी बात