मध्य प्रदेश में बिजली के खंभों के नीचे होलिका दहन नहीं करने की अपील
भोपाल, 18 मार्च (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में हर तरफ होलिका दहन की तैयारी जारी है। कई इलाकों में होलिका दहन ऐसी जगहों पर होता है, जहां बिजली के खंभे और तार करीब हैं। बिजली कंपनी ने आम लोगों से होलिका दहन करते वक्त सतर्कता बरतने की अपील की है।
इंजन में खराबी के बाद वायुसेना का विमान भोपाल के राजा भोज हवाईअड्डे पर...
नई दिल्ली, 18 मार्च (आईएएनएस)। भारतीय वायु सेना (आईएएफ) के एक विमान को इंजन में खराबी के बाद सोमवार को भोपाल के राजा भोज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एहतियातन उतारा गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। यह दो इंजन वाला विमान था।
‘कांग्रेस तोड़ो, कांग्रेस छोड़ो’ साबित हुईं राहुल गांधी की यात्राएं : शिवराज सिंह चौहान
भोपाल, 18 मार्च (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की यात्राओं पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि उनकी यात्राएं 'कांग्रेस तोड़ो, कांग्रेस छोड़ो' साबित हुई हैं।
कमल नाथ के करीबी सैयद जाफर सहित कई कांग्रेसी नेता हुए भाजपा में शामिल
भोपाल, 18 मार्च (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमल नाथ को बड़ा झटका लगा है। उनके करीबी और कांग्रेस के मीडिया विभाग के पूर्व उपाध्यक्ष व वर्तमान प्रवक्ता सैयद जाफर सहित छिंदवाड़ा के कई कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली है।
कूनों में चीता गामिनी ने 5 नहीं 6 शावकों को दिया था जन्म
भोपाल, 18 मार्च (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में मादा चीता गामिनी ने पांच नहीं छह शावकों को जन्म दिया था, यह बात अब सामने आई है।
छिंदवाड़ा में ‘नाथ’ परिवार की प्रतिष्ठा दांव पर
संदीप पौराणिक छिंदवाड़ा 19 मार्च (आईएएनएस)। लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है और राजनीतिक दलों ने उम्मीदवारों के नाम तय करने के साथ ही प्रचार की भी शुरुआत कर दी है। मध्य प्रदेश की छिंदवाड़ा संसदीय सीट राज्य की चर्चित सीटों में से एक है। यहां से पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के पुत्र नकुलनाथ एक बार फिर चुनाव मैदान में हैं। यह चुनाव 'नाथ' परिवार की प्रतिष्ठा से जोड़कर देखा जा रहा है।
मप्र में भाजपा का 29 सीटें जीतने का दावा, कांग्रेस को भी बड़ी सफलता...
भोपाल, 16 मार्च (आईएएनएस)। लोकसभा चुनाव की तारीख की घोषणा हो चुकी है। मध्य प्रदेश की 29 सीटों के लिए चार चरणों में चुनाव होने वाले हैं। भाजपा राज्य की सभी 29 सीटें जीतने का दावा कर रही है, तो वहीं कांग्रेस को भी अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है। राज्य में लोकसभा की 29 सीटें हैं, जिनमें से 28 सीटों पर भाजपा का कब्जा है।
मध्य प्रदेश में जिम्मेदार विभागों के दल सक्रिय – मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी
भोपाल, 16 मार्च (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने कहा है कि चुनाव की तारीखों के ऐलान के साथ आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है और तमाम जिम्मेदार विभागों के दल भी पूरी तरह सक्रिय हो गए हैं।
मध्य प्रदेश की 29 लोकसभा सीटों पर 5 करोड़ 64 लाख मतदाता डालेंगे वोट
भोपाल, 16 मार्च (आईएएनएस)। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। मध्य प्रदेश के पांच करोड़ 64 लाख मतदाता लोकसभा की 29 सीटों पर मतदान करेंगे।
मध्य प्रदेश में लोकसभा की 29 सीटों पर चार चरणों में मतदान
भोपाल, 16 मार्च (आईएएनएस)। निर्वाचन आयोग ने लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। देश में चुनाव सात चरणों में होने हैं, वहीं मध्य प्रदेश की 29 सीटों पर चार चरणों में वोट डाले जाएंगे।











