पीएम मोदी की सरकार ने करोड़ों लोगों के सपनों को पंख दिए – शिवराज
भोपाल, 16 मार्च (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने करोड़ों लोगों के सपनों को पंख दिए हैं।
मध्य प्रदेश में राज्यसभा सांसद अजय प्रताप सिंह ने दिया भाजपा से इस्तीफा
सीधी, 16 मार्च (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी को झटका लगा है। राज्यसभा के सांसद अजय प्रताप सिंह ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। वे सीधी संसदीय क्षेत्र से निर्दलीय चुनाव भी लड़ सकते हैं।
मध्य प्रदेश में इस बार 16 लाख नए मतदाताओं पर सबकी नजर
भोपाल, 16 मार्च (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में 16 लाख मतदाता पहली बार लोकसभा चुनाव में वोट डालने जा रहे हैं। इस वोट बैंक को अपनी तरफ खींचने के लिए दोनों ही राजनीतिक दल पूरा जोर लगा रहे हैं। इस बार कुल मतदाताओं की संख्या में 50 लाख का इजाफा हुआ है। कुल मतदाता 5 करोड़ 63 लाख 40,064 हैं, जिसमें पुरुष 2 करोड़ 89 लाख और महिला 2 करोड़ 73 लाख 87122 हैं।
नीतीश ने मंत्रिमंडल विस्तार से साधे जातीय समीकरण, सवर्ण, दलित को मिली तवज्जो
पटना, 15 मार्च (आईएएनएस)। लोकसभा चुनाव की घोषणा से पहले नीतीश कुमार ने शुक्रवार को अपने मंत्रिमंडल का विस्तार किया। इस विस्तार से सीएम नीतीश कुमार ने चुनाव के पहले न केवल जातीय समीकरण को साधने की कोशिश की है बल्कि भाजपा और जदयू ने 'मिशन 40' को भी गति देने का ख्याल रखा।
मध्य प्रदेश में उपभोक्ताओं को शिकायत करने के लिए होगा टोल फ्री नंबर –...
भोपाल, 15 मार्च (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए राज्य स्तर पर एक टोल फ्री नंबर जारी किया जाएगा, जिस पर उपभोक्ता घर बैठे शिकायत दर्ज करा सकेंगे। इनकी शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी।
मध्य प्रदेश के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 4 प्रतिशत बढ़ा
भोपाल, 15 मार्च (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश सरकार ने होली से पहले सरकारी कर्मचारियों को बड़ी सौगात दी है। प्रदेश सरकार ने सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है।
रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय के कृषि संकाय में सात दिवसीय वैज्ञानिक मधुमक्खी पालन प्रशिक्षण संपन्न
भोपाल : 15 मार्च/ रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय के कृषि संकाय में सात दिवसीय वैज्ञानिक मधुमक्खी पालन प्रशिक्षण संपन्न हुआ। यह प्रशिक्षण फैकल्टी ऑफ एग्रीकल्चर...
मध्य प्रदेश में प्रधानमंत्री कृषक मित्र सूर्य योजना को मंजूरी
भोपाल, 14 मार्च (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में मुख्यमंत्री सोलर पंप योजना को विस्तारित कर ‘प्रधानमंत्री कृषक मित्र सूर्य योजना‘ नाम से लागू करने की स्वीकृति दी गई।
मध्य प्रदेश को मिली दो विश्वविद्यालयों की सौगात
भोपाल, 14 मार्च (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के दो ऐसे इलाकों को विश्वविद्यालयों की सौगात मिली है, जहां के छात्रों के लिए विश्वविद्यालय अपने शहरों से दूर था।
मध्य प्रदेश में कांग्रेस को झटका, कई नेताओं ने भाजपा का दामन थामा
भोपाल, 14 मार्च (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव से पहले दल-बदल का सिलसिला तेज होता जा रहा है। कांग्रेस के नेता पार्टी छोड़कर भाजपा का दामन थाम रहे हैं।










