सभी को जोड़ने में जुटी है कांग्रेस : राहुल गांधी
भोपाल, 4 मार्च (आईएएनएस)। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने मध्य प्रदेश में अपनी 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' के तीसरे दिन भाजपा पर जमकर हमला बोला और कहा कि लोगों को भाजपा ने धर्म और जाति की राजनीति से बांट दिया है।
मप्र सरकार देव स्थानों के विकास के साथ दूसरे राज्यों में धर्मशालाएं बनवाएगी
भोपाल, 4 मार्च (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश सरकार ने देव स्थानों के विकास के लिए मंत्रिमंडलीय उप समिति बनाने का फैसला लिया है, जिसमें धर्मस्व, राजस्व और संस्कृति विभाग को जोड़ा जाएगा। इसके साथ ही राज्य सरकार दूसरे राज्यों में धर्मशालाएं बनवाएगी।
मध्य प्रदेश में राहुल गांधी की यात्रा का दूसरा दिन
ग्वालियर, 3 मार्च (आईएएनएस)। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का रविवार को मध्य प्रदेश में दूसरा दिन है। ग्वालियर में राहुल गांधी ने देश में बढ़ती बेरोजगारी को लेकर केंद्र सरकार पर हमला बोला।
मध्य प्रदेश में कांग्रेस को फिर लगा झटका, कई नेता भाजपा में शामिल
भोपाल, 20 फरवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को झटके पर झटके लग रहे हैं। कांग्रेस नेता लगातार भाजपा का दामन थाम रहे हैं। इसी बीच दमोह की जिला पंचायत उपाध्यक्ष मंजू कटारे, रिटायर्ड पुलिस अफसर सहित कई कांग्रेस नेताओं ने भाजपा के प्रदेश कार्यालय में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
खजुराहो नृत्य समारोह के स्वर्ण जयंती वर्ष को यादगार बनाने की कोशिश
खजुराहो, 20 फरवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की ऐतिहासिक और पर्यटन नगरी खजुराहो के नृत्य समारोह का इस वर्ष स्वर्ण जयंती वर्ष है। इस मौके को यादगार बनाने की कोशिश हो रही है। एक तरफ जहां शास्त्रीय नृत्य आयोजन को नई पहचान देगा] तो नई पीढ़ी को नृत्य की बारीकियां बताने के लिए कार्यशाला भी होगी। खजुराहो नृत्य समारोह, 20 से 26 फरवरी तक चलेगा।
कमलनाथ और नकुलनाथ के बीजेपी में जाने की अटकलों पर सज्जन सिंह वर्मा ने...
नई दिल्ली, 19 फरवरी (आईएएनएस)। कांग्रेस के दिग्गज नेता कमलनाथ और उनके बेटे नकुलनाथ के भाजपा में शामिल होने की अटकलें काफी दिनों से जारी है। इसी बीच मध्य प्रदेश कांग्रेस के नेता सज्जन सिंह वर्मा ने अटकलों पर विराम लगा दिया है। उन्होंने कहा कि दोनों कहीं नहीं जा रहे हैं। ये सारी बातें बेबुनियाद हैं।
उज्जैन के व्यापार मेला में ऑटोमोबाइल पर मिलेगी 50 फीसदी की छूट
भोपाल, 19 फरवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में आगामी समय में उज्जैन में आयोजित होने वाले विक्रमोत्सव व्यापार मेला में ऑटोमोबाइल पर लगने वाले कर में 50 प्रतिशत की छूट दी जाएगी।
कमलनाथ को लेकर जारी अटकलबाजी से कांग्रेसी असमंजस में
भोपाल 19 फरवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और उनके पुत्र छिंदवाड़ा के सांसद नकुलनाथ के भाजपा में शामिल होने की भले ही अब भी अटकलबाजियां जारी होंं, मगर कांग्रेस के नेताओं के बयानों ने आम कार्यकर्ता को असमंजस में जरूर डाल दिया है।
रतलाम में तांत्रिक ने एक परिवार की तीन महिलाओं से किया दुष्कर्म
रतलाम, 18 फरवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में एक तांत्रिक ने जमीन से गड़ा धन निकालने का लालच देकर एक परिवार की तीन महिलाओं को अपनी हवस का शिकार बनाया। आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है।
विदिशा में ऑनलाइन गेम से कर्जदार हुए इंजीनियरिंग छात्र ने की खुदकुशी
विदिशा 17 फरवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के विदिशा जिले में ऑनलाइन गेम की लत ने इंजीनियरिंग के एक छात्र की जान ले ली। उस पर ऑनलाइन गेम के चलते छह- सात लाख रुपए का खर्च हो गया था।











