कांग्रेस को महाकौशल में एक और झटका, पूर्व महाधिवक्ता भाजपा में शामिल
भोपाल, 8 फरवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में कांग्रेस को लगातार झटके लग रहे हैं। गुरुवार को कांग्रेस को महाकौशल इलाके में एक और झटका लगा, जहां से नाता रखने वाले पूर्व महाधिवक्ता शशांक शेखर सिंह ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली।
करीबी दोस्त की हेमंत सोरेन से व्हाट्सएप चैटिंग में ट्रांसफर-पोस्टिंग से लेकर डीलिंग तक...
रांची, 8 फरवरी (आईएएनएस)। करीबी दोस्त विनोद सिंह की व्हाट्सएप चैटिंग ने झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन के लिए नई मुसीबत खड़ी कर दी है। ईडी ने कुल 539 पन्नों में चैटिंग का प्रिंट आउट निकाला है और अब इसके आधार पर उसकी जांच का दायरा अफसरों की ट्रांसफर-पोस्टिंग में कथित तौर पर लेन-देन से लेकर कई तरह के कारोबारी डील तक बढ़ना तय माना जा रहा है।
मप्र में इंदौर के बाद 20 नगरीय निकायों में पिंक बस चलाने की तैयारी
भोपाल, 8 फरवरी (आईएएनएस)। मध्यप्रदेश में महिलाओं को सुरक्षित नगरीय परिवहन सेवा मुहैया कराने का अभियान गति पकड़ रहा है। इंदौर में महिलाओं के लिए शुरू की गई पिंक बस सेवा राज्य के 20 अन्य नगरीय निकायों में भी शुरू की जाने वाली है।
हरदा पहुंचे मुख्यमंत्री मोहन यादव, कांग्रेस ने लगाया मौत के आंकड़े छिपाने का आरोप
हरदा, 7 फरवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के हरदा जिले में अवैध पटाखा बनाने वाली फैक्टी में विस्फोट की घटना के दूसरे दिन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटनास्थल का दौरा कर प्रभावित परिवार और घायलों से चर्चा की। इसके साथ ही हरदा के पुलिस अधीक्षक को हटा दिया गया है। वहीं, कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी ने मृतकों की संख्या छिपाने का आरोप लगाया है।
राजस्थान में अवैध खनन नहीं रुकने पर संतों ने दी आत्मदाह की धमकी
जयपुर, 7 फरवरी (आईएएनएस) । राजस्थान में अवैध खनन को लेकर संतों ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर अवैध खनन नहीं रूका तो वह आत्मदाह करेंगे।
क्या हरदा के गुनहगार पर होगी एनएसए की कार्यवाही: अरुण यादव
भोपाल 7 फरवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के हरदा जिले में अवैध पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट के बाद कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अरुण यादव ने सरकार से पूछा है कि आखिर ब्लैक लिस्टेड फैक्ट्री कैसे चल रही थी और क्या फैक्ट्री संचालक पर एनएसए की कार्यवाही होगी।
हरदा पटाखा फैक्ट्री विस्फोट: रात भर चला राहत एवं बचाव कार्य
हरदा 7 फरवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के हरदा जिले में अवैध पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट और आगजनी के बाद राहत एवं बचाव का कार्य जारी है।
मध्य प्रदेश में कुलपति अब कहलाएंगे कुलगुरु
भोपाल, 6 फरवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में विश्वविद्यालय के कुलपति को अब कुलगुरु कहा जाएगा। यह फैसला मंगलवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई मंत्रिपरिषद की बैठक में लिया गया।
मध्य प्रदेश विधानसभा का सत्र बुधवार से होगा शुरू
भोपाल, 6 फरवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की 16वीं विधानसभा का दूसरा सत्र बुधवार से शुरू हो रहा है। सत्र की शुरुआत राज्यपाल मंगु भाई पटेल के अभिभाषण से होगी।
हरदा की पटाखा फैक्टरी में विस्फोट में 9 की मौत, 167 घायल
भोपाल/हरदा, 6 फरवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के हरदा जिले में एक अवैध पटाखा फैक्ट्री में हुए कई विस्फोटों के बाद लगी भीषण आग में मरने वालों की संख्या नौ हो गई है और 167 घायल हैं। कई घायलों को विभिन्न अस्पतालों में ले जाया गया है।










