Sunday, February 22, 2026
SGSU Advertisement

मध्यप्रदेश

मध्य प्रदेश के रतलाम में पुलिसकर्मी की बदसलूकी के बाद आदिवासी युवक ने आत्महत्या...

भोपाल, 28 जनवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के रतलाम के एक गांव में आदिवासियों ने रविवार को 22 वर्षीय युवक के शव के साथ एक पुलिस स्टेशन पर घंटों तक विरोध प्रदर्शन किया। इस युवक ने कथित तौर पर एक पुलिसकर्मी के दुर्व्यवहार से आहत होकर आत्महत्या कर ली।

उज्जैन के विवादित स्थल पर लगेगी डाॅ. अंबेडकर व पटेल की प्रतिमा

उज्जैन, 28 जनवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के उज्जैन के माकड़ोन में प्रतिमा स्थापना के बीच उपजे विवाद में सरदार पटेल की प्रतिमा को ट्रैक्‍टर से टक्कर मारकर गिरा दिया गया था। अब दोनों पक्षों के बीच इस बात की सहमति बनी है कि दोनों प्रमुख नेताओं डॉ.अंबेडकर व सरदार पटेल की प्रतिमाएं स्थापित की जाएंगी।

मप्र और राजस्थान के बीच तीन नदियों के जल बंटवारे पर चर्चा

भोपाल, 28 जनवरी (आईएएनएस)। मध्यप्रदेश और राजस्थान के बीच पार्वती, कालीसिंध और चंबल नदियों के जल के बंटवारे को लेकर दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों डॉ मोहन यादव व भजनलाल शर्मा के बीच चर्चा हुई।

रीवा में गणतंत्र दिवस पर पूड़ी-लड्डू खाने से 30 बच्चों की तबीयत बिगड़ी

रीवा, 26 जनवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के रीवा जिले में गणतंत्र दिवस के मौके पर मध्याह्न भोजन में पूड़ी और लड्डू खाने से 30 से ज्यादा बच्चों की तबीयत बिगड़ गई। बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

भोपाल : पद्म पुरस्कारों के लिए चार विभूतियों का चयन, मुख्यमंत्री ने बताया गौरव

भोपाल, 26 जनवरी (आईएएनएस)। भारत सरकार ने पद्म पुरस्कारों की घोषणा कर दी है। मध्य प्रदेश की चार विभूतियों का पद्म पुरस्कारों के लिए चयन हुआ है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इसे राज्य के लिए गौरव बताया है।

उज्जैन में ट्रैक्टर से सरदार पटेल की मूर्ति को गिराया, गाड़ियों में तोड़फोड़

उज्जैन, 25 जनवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की धार्मिक नगरी उज्जैन के माकड़ोन में ट्रैक्टर से सरदार पटेल की मूर्ति को गिरा दिया गया। साथ ही लाठी-डंडों से तोड़फोड़ की गई। इस घटना के बाद दो पक्षों में विवाद हुआ। उग्र लोगों ने पथराव किया। कुछ गाड़ियों में तोड़फोड़ करने के साथ आग भी लगा दी गई।

रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय के खिलाड़ी खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2023-24 में अब तक पांच...

भोपाल : 25 जनवरी/ चेन्नई में आयोजित खेलो इंडिया यूथ गेम्स में रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय के छात्र अमन सिंह, बीएससी मैथमेटिक्स प्रथम वर्ष ने...

सिंगरौली में महिला से जूते के लेस बंधवाने वाले एसडीएम को सीएम ने हटाया

भोपाल/सिंगरौली, 25 जनवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में एक एसडीएम के एक महिला कर्मचारी से अपने जूते के लेस बंधवाने का मामला सामने आया है। इस मामले को मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गंभीरता से लिया और एसडीएम को हटा दिया है।

बुरहानपुर के छात्रावास में छात्र ने की आत्महत्या

बुरहानपुर, 25 जनवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले के सरकारी छात्रावास में एक छात्र ने फांसी के फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या की वजह का खुलासा नहीं हो पाया है।

केंद्रीय पर्यावरण मंत्री बोले : कूनो में ज्वाला के तीन नहीं, बल्कि चार शावक...

भोपाल, 24 जनवरी (आईएएनएस)। केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने रविवार को कहा कि नामीबियाई चीता ज्‍वाला ने मध्य प्रदेश के कुनो नेशनल पार्क (केएनपी) में तीन नहीं, बल्कि चार शावकों को जन्म दिया है।

खरी बात