सीएम मोहन यादव ने जबलपुर में कांवड़ियों पर बरसाए फूल, डमरू बजाया, दादा गुरु...
जबलपुर, 10 अगस्त (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की संस्कारधानी जबलपुर के रांझी में निकली कावड़ यात्रा में मुख्यमंत्री मोहन यादव भी शामिल हुए और उन्होंने कांवड़ियों पर फूल बरसाए। कावड़ यात्रा में गूंज रहे बम भोले के जय घोष के साथ भक्त ढोल-नगाड़ों की थाप पर झूम उठे। लगातार बजते ढोल-नगाड़ों ने माहौल को और उत्साह से भर दिया।
मध्य प्रदेशः राजगढ़ जिले में बाढ़ के हालात ; पानी में बही कार, चार...
राजगढ़, 10 अगस्त (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में लगातार हो रही बारिश के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। इसी तरह राजगढ़ जिले में रविवार रात से जारी बारिश के कारण कई इलाकों में बाढ़ के हालात बन गए हैं। जिले के कई कस्बे और शहर जलमग्न हो गए हैं।
मध्य प्रदेश: धार के पास भीषण सड़क हादसा, गुजरात के छह युवकों की मौत
भोपाल/धार, 9 अगस्त (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में रविवार को धार-उज्जैन-पेटलावद फोरलेन हाईवे पर पंचकवासा गांव के पास एक वैन और ट्रेलर की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस भीषण सड़क हादसे में गुजरात के गोधरा और पंचमहल जिलों के छह युवकों की मौत हो गई।
हर घर तिरंगा अभियान को जन-जन का अभियान बनाएं कार्यकर्ता: हेमंत खंडेलवाल
बैतूल/भोपाल, 8 अगस्त (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कई के अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल पार्टी के कार्यकर्ताओं से हर घर तिरंगा अभियान को जन-जन का अभियान बनाने की अपील की।
मध्य प्रदेश को 9 अगस्त को मिलेगी चार नई हवाई उड़ानों की सौगात
भोपाल, 8 अगस्त (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के लिए हवाई सेवाओं के मामले में रविवार का दिन खास रहने वाला है। इसकी वजह भी है क्योंकि इस दिन राज्य में चार नई हवाई उड़ानों की शुरुआत हो रही है। आधिकारिक तौर पर दी गई जानकारी बताया गया है कि मुख्यमंत्री मोहन यादव रविवार को भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट पर आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश की चार नई सीधी हवाई सेवाओं का शुभारंभ करेंगे।
मध्य प्रदेश में पंचायत विभाग का बाबू करोड़पति, लोकायुक्त ने मारा छापा
जबलपुर, 8 अगस्त (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के जबलपुर और सिवनी में लोकायुक्त ने पंचायत विभाग के एक बाबू के ठिकानों पर दबिश दी। इस छापेमारी कार्रवाई में बाबू के करोड़पति होने का खुलासा हुआ है। उसके कई भूखंड और अन्य संपत्तियों के दस्तावेज मिले हैं।
ग्वालियर: ज्वेलरी दुकान में हुई चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार
भोपाल, 8 अगस्त (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के ग्वालियर थाना क्षेत्र में पुलिस ने शनिवार को एक ज्वेलरी दुकान में हुई लाखों की चोरी का खुलासा करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 5 किलो चांदी बरामद की है, जिसमें चांदी की मूर्तियां और ज्वेलरी शामिल है।
ग्वालियर में जुड़वा बहनों ने दिखाई साहस, मोबाइल स्नैचर का पीछा कर दबोचा, पुलिस...
ग्वालियर, 8 अगस्त (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में दो जुड़वा बहनों ने साहस और सूझबूझ का परिचय देते हुए मोबाइल छीनकर भाग रहे एक युवक को पकड़ लिया। दोनों बहनों ने न केवल आरोपी का पीछा किया, बल्कि उसे दबोचकर अपना मोबाइल वापस हासिल किया और बाद में पुलिस के हवाले कर दिया। इस बहादुरी के लिए ग्वालियर पुलिस ने दोनों छात्राओं को सम्मानित किया है।
किसानों को चिंता करने की जरूरत नहीं, सरकार पूरी तरह तैयार: एदल सिंह कंसाना
छतरपुर, 8 अगस्त (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में कम बारिश की स्थिति को लेकर किसानों की चिंता के बीच किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री एदल सिंह कंसाना ने किसानों को भरोसा दिलाया है कि उन्हें घबराने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि सरकार स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है। कृषि विभाग के अधिकारी और कर्मचारी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जमीन तक पहुंचाने के लिए काम कर रहे हैं।
इंदौर में पुलिस जवानों ने सीपीआर देकर बचाई युवक की जान
इंदौर, 6 अगस्त (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की व्यापारिक नगरी इंदौर में पुलिस जवानों की सजगता, सूझबूझ और सक्रियता के चलते एक युवक की जान बच गई। इन पुलिस जवानों ने सड़क पर गिरे युवक को सीपीआर दिया, जिससे युवक की जान बच गई।
