ग्वालियर में बनेगा भारत का पहला टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन; 3,500 करोड़ रुपए का होगा...
नई दिल्ली/ग्वालियर, 30 जुलाई (आईएएनएस)। भारत को वैश्विक टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए देश का पहला टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन (टीएमजेड) मध्य प्रदेश के ग्वालियर में स्थापित किया जाएगा। इस परियोजना के लिए केंद्रीय संचार मंत्रालय और मध्य प्रदेश सरकार के औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन विभाग के बीच नई दिल्ली के विज्ञान भवन में एक महत्वपूर्ण समझौता (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए।
मध्य प्रदेश में कांग्रेस जुटाएगी आदिवासी वर्ग की समस्याओं का ब्यौरा
भोपाल, 30 जुलाई (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में कांग्रेस आदिवासी समाज के सामाजिक, आर्थिक, शैक्षणिक एवं संवैधानिक अधिकारों से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों का अध्ययन करेगी, उनसे जुड़ी समस्याओं का बुरा तैयार करेगी और सरकार के सामने उन्हें पूरी दमदारी से उठेगी।
सावन के पहले सोमवार पर महाकाल मंदिर में उमड़ा भक्तों का जनसैलाब, ‘जय महाकाल’...
उज्जैन, 30 जुलाई (आईएएनएस)। भगवान शिव को समर्पित सावन मास के शुभारंभ के साथ उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। सावन के पहले दिन तड़के आयोजित बाबा महाकाल की भस्म आरती में शामिल होने के लिए हजारों श्रद्धालु मंदिर पहुंचे। देर रात से ही भक्त दर्शन के लिए कतारों में खड़े नजर आए। मंदिर परिसर 'जय महाकाल' के जयघोष से गूंज उठा और पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।
कड़ी सुरक्षा के बीच बांकीपुर, दतिया और मंजलपुर में उपचुनाव के लिए मतदान शुरू
नई दिल्ली, 30 जुलाई (आईएएनएस)। बिहार के बांकीपुर, मध्य प्रदेश के दतिया और गुजरात के मंजलपुर विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव के लिए मतदान गुरुवार को व्यापक सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हुआ।
मध्य प्रदेश: प्रदर्शन के तीसरे दिन भोपाल पुलिस प्रमुख ने किसानों से की मुलाकात
भोपाल, 29 जुलाई (आईएएनएस)। भोपाल के पुलिस कमिश्नर संजय कुमार ने बुधवार को विरोध कर रहे किसानों के एक प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की। मूंग की खरीद, ई-टोकन सिस्टम और न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की कानूनी गारंटी को लेकर किसानों का आंदोलन तीसरे दिन भी जारी रहा, जबकि मध्य प्रदेश की राजधानी में पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे।
मध्य प्रदेश: दतिया उपचुनाव के लिए 30 जुलाई को वोटिंग, तैयारी पूरी
दतिया, 29 जुलाई (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के दतिया विधानसभा क्षेत्र में हो रहे उपचुनाव के लिए 30 जुलाई को मतदान होने वाला है। यहां लगभग सवा दो लाख मतदाता मतदान करेंगे। मतदान शांतिपूर्वक संपन्न कराए जाने के लिए प्रशासन ने मुकम्मल इंतजाम किए हैं।
मध्य प्रदेश में बाघों की संख्या 1000 होने का अनुमान: सीएम मोहन यादव
भोपाल, 29 जुलाई (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि अगली गणना में राज्य में बाघों की संख्या बढ़कर 1000 होने का अनुमान है।
भोजशाला मामला: मुस्लिम पक्ष की याचिका पर गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट में होगी सुनवाई
नई दिल्ली, 29 जुलाई (आईएएनएस)। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को मुस्लिम पक्ष की उस याचिका पर सुनवाई की, जिसमें धार भोजशाला स्थल के पास शुक्रवार की नमाज के लिए जमीन न दिए जाने का मुद्दा उठाया गया है। कोर्ट ने गुरुवार को भी मामले में सुनवाई का भरोसा दिया।
मध्य प्रदेश में किसानों से बात करने के लिए सरकार ने बनाई समिति
भोपाल, 29 जुलाई (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में मूंग उत्पादक किसानों की उपज शत प्रतिशत न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदे जाने की मांग को लेकर किसान आंदोलनरत है। राज्य सरकार ने किसानों की मांग पर संवाद करने के लिए मंत्रियों की एक समिति बनाई है।
मध्य प्रदेश के रीवा में कांग्रेस एसटी सेल के जिला अध्यक्ष की चाकू मारकर...
रीवा, 29 जुलाई (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के रीवा जिले में तीन अज्ञात लोगों ने एक कांग्रेस नेता की चाकू मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी साझा की।
