बिहार में पप्पू यादव के जरिए सीमांचल और मिथिलांचल में बढ़त बनाने में जुटी...
पटना, 20 मार्च (आईएएनएस)। पूर्व सांसद राजीव रंजन उर्फ पप्पू यादव ने बुधवार को अपनी जन अधिकार पार्टी का कांग्रेस में विलय कर दिया। इस प्रयास में पप्पू यादव काफी समय से जुटे थे। कहा जा रहा है कि इस विलय के जरिए एक ओर कांग्रेस सीमांचल और मिथिलांचल में बढ़त बनाने की कोशिश में है तो दूसरी तरफ पप्पू यादव भी एक राष्ट्रीय पार्टी में पहुंच गए हैं।
उत्तर प्रदेश में सपा, काँग्रेस ने बनाया 10 सदस्यीय समन्वय पैनल
लखनऊ, 20 मार्च (आईएएनएस)। समाजवादी पार्टी और काँग्रेस ने आपसी समन्वय में सुधार के लिए 10 सदस्यीय समन्वय समिति का गठन किया है, जिसमें दोनों दलों के पाँच-पाँच सदस्य शामिल हैं।
झामुमो को झटका देकर भाजपा में आईं सीता सोरेन का सब्र ऐसे ही नहीं...
रांची, 19 मार्च (आईएएनएस)। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की 'सीता' सोरेन अब 'जय श्रीराम' के नारे बुलंद करने वाली पार्टी की छतरी के नीचे आ चुकी हैं। सीता सोरेन गोड्डा के सांसद निशिकांत दुबे के जरिए भाजपा के संपर्क में थीं और अंततः मंगलवार को वह पार्टी, परिवार और विधायकी छोड़कर भाजपा में शामिल हो गईं।
बिहार : महागठबंधन में कई सीटों को लेकर नहीं बन रही बात
पटना, 19 मार्च (आईएएनएस)। बिहार में एनडीए ने सीट बंटवारा कर बढ़त बना ली है, लेकिन महागठबंधन में गणित अब तक उलझा हुआ है। घटक दलों की दावेदारी के कारण बात बन नहीं पा रही है।
राजस्थान की सात सीटों पर काँग्रेस, भाजपा के दिग्गज आमने-सामने
जयपुर, 18 मार्च (आईएएनएस)। लोकसभा चुनाव के लिए तारीखों की घोषणा हो चुकी है। ऐसे में राजस्थान की सात सीटों के बारे में जोरदार चर्चा हो रही है क्योंकि इन पर काँग्रेस और भाजपा के दिग्गज नेता आमने-सामने होंगे।
बिहार में भाजपा 17 और जेडीयू 16 लोकसभा सीटों पर लड़ेगी चुनाव, चिराग पासवान...
नई दिल्ली, 18 मार्च (आईएएनएस)। बिहार में एनडीए गठबंधन के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर सहमति बन गई है। बिहार में भाजपा 17 और जेडीयू 16 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। वहीं, चिराग पासवान की पार्टी हाजीपुर सहित 5 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। जबकि, जीतन राम मांझी और उपेंद्र कुशवाहा के खाते में एक-एक सीट गई है।
लोकसभा चुनाव : छोटे दलों के बड़े सपने, क्या होंगे पूरे?
लखनऊ, 18 मार्च (आईएएनएस)। लोकसभा चुनाव में इस बार उत्तर प्रदेश के छोटे दल बड़े सपने देख रहे हैं। इस चुनाव में पिछले विधानसभा चुनाव की तरह भाजपा व सपा आमने सामने हैं। दोनों दलों ने अपने-अपने नेतृत्व में सहयोगी तलाशे हैं। छोटे दल भी इनके साथ गठबंधन कर बड़ी जीत का सपना संजोय हुए हैं। हालांकि यह कितना सफल होगा, यह आने वाला परिणाम बताएगा।
बिहार : पहले चरण के मतदान में एक महीने का समय, टिकटार्थियों में बढ़ी...
पटना, 18 मार्च (आईएएनएस)। बिहार में पहले चरण का चुनाव 19 अप्रैल को होना है। सभी दलों ने तैयारियां तेज कर दी है, लेकिन सीट बंटवारे को लेकर स्थिति साफ नहीं होने से टिकटार्थियों की बेचैनी बढ़ी हुई है।
सपा ने सात और उम्मीदवारों का किया ऐलान, तृणमूल कांग्रेस को दी भदोही सीट
लखनऊ, 15 मार्च (आईएएनएस)। आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर समाजवादी पार्टी (सपा) ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश की सात और सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया। सूची में सपा ने छह सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारे हैं, जबकि, एक सीट तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) को दी है।
बिहार विधान परिषद चुनाव : नीतीश कुमार समेत सभी 11 प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित
पटना, 14 मार्च (आईएएनएस)। बिहार विधान परिषद की 11 सीटों पर हो रहे चुनाव में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत सभी 11 प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए। इसके बाद सभी प्रत्याशियों को जीत का प्रमाण पत्र दे दिया गया।











