Monday, November 17, 2025
SGSU Advertisement

अन्य राज्य

मध्‍य प्रदेश: पुलिस में नौकरी दिलाने के नाम पर युवती से जालसाजी करने वाला...

इंदौर, 9 नवंबर (आईएएनएस)। इंदौर पुलिस की क्राइम ब्रांच ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक जालसाज को गिरफ्तार किया है। जालसाज ने पुलिस आरक्षक की नौकरी लगवाने के नाम पर युवती से 6 लाख रुपए की ठगी की थी। आरोपी खुद को पुलिस आरक्षक बताकर युवती को बिना परीक्षा दिए नौकरी दिलाने का झांसा दे रहा था।

पीएम पोषण आहार योजना: दमोह के बच्चों को मिल रही पौष्टिक और स्वादिष्ट थाली

दमोह, 9 नवंबर (आईएएनएस)। भारत सरकार की प्रधानमंत्री शक्ति निर्माण पोषण आहार योजना देश की महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक है। इसका उद्देश्य सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले कक्षा 1 से 8 तक के बच्चों को पौष्टिक और गर्म पका हुआ मध्यान्ह भोजन उपलब्ध कराना है।

बिहार: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव सीतामढ़ी पहुंचे, मां जानकी मंदिर में पहुंचकर...

सीतामढ़ी, 9 नवंबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव रविवार को बिहार विधानसभा चुनाव प्रचार के आखिरी दिन सीतामढ़ी पहुंचे। यहां उन्होंने मां जानकी मंदिर पहुंचकर दर्शन किए और आशीर्वाद मांगा।

राहुल गांधी को पता हैं चुनाव के नतीजे इसलिए जंगल सफारी आए, मध्यप्रदेश दौरे...

भोपाल, 9 नवंबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री विश्वास सारंग ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के मध्यप्रदेश दौरे को लेकर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जंगल सफारी का आनंद उठा रहे हैं, क्या वे जनता को छोड़ जानवरों से वोट मांगने के लिए आए हैं।

भोपाल: सार्थक ऐप से अटेंडेंस के विरोध में स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने क्षेत्रीय संचालक...

भोपाल, 8 नवंबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के भोपाल में न्यू बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारी संघ (मध्य प्रदेश) ने सार्थक ऐप के माध्यम से उपस्थिति दर्ज करने की शासन की अनिवार्यता का विरोध किया। साथ ही, क्षेत्रीय संचालक, स्वास्थ्य सेवाओं को इस संबंध में एक ज्ञापन सौंपा।

भोपाल में डीआरआई की बड़ी कार्रवाई, सिर सहित तेंदुए की खाल जब्त, तीन गिरफ्तार

भोपाल, 8 नवंबर (आईएएनएस)। अवैध वन्यजीव व्यापार के खिलाफ राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) की नागपुर क्षेत्रीय इकाई ने बड़ी सफलता हासिल की है। मुंबई क्षेत्रीय इकाई के अधीन कार्यरत इस टीम ने मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक होटल से सिर सहित तेंदुए की खाल जब्त की और तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई विशिष्ट खुफिया सूचना के आधार पर की गई है।

छत्तीसगढ़: सुकमा पुलिस ने दो नक्सलियों को किया गिरफ्तार, विस्फोटक सामग्री बरामद

सुकमा, 8 नवंबर (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ में नक्सल विरोधी अभियान में सुकमा पुलिस को एक बड़ी सफलता हासिल हुई है। पुलिस ने दो इनामी नक्सलियों को विस्फोटक सामग्री के साथ गिरफ्तार किया है। दोनों नक्सली जिले में बड़ी वारदात को अंजाम देने की साजिश रच रहे थे।

मध्य प्रदेश: एसआईआर प्रक्रिया में लगाई गई शिक्षकों की ड्यूटी से स्कूल की पढ़ाई...

भोपाल, 7 नवंबर (आईएएनएस)। देश के अन्य राज्यों की तरह मध्य प्रदेश में भी विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) का कार्य शुरू हो गया है और इस काम में शिक्षकों को भी लगाया गया है। राज्य के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शिक्षकों की ड्यूटी लगाई जाने से स्कूली पढ़ाई पर असर पड़ने का आरोप लगाया है।

आजादी की लड़ाई का मंत्र बना था ‘वंदे मातरम्’ : नरेंद्र सिंह तोमर

ग्वालियर, 7 नवंबर (आईएएनएस)। राष्ट्रगीत 'वंदे मातरम्' की 150वीं वर्षगांठ पर देशव्यापी कार्यक्रम हो रहे हैं। इसी क्रम में मध्य प्रदेश के ग्वालियर में आयोजित कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि वंदे मातरम् आजादी की लड़ाई का मंत्र बना था। ग्वालियर जिले में भी राष्ट्रगीत की वर्षगांठ देशभर के साथ उत्साह व उमंग के साथ समारोहपूर्वक मनाई गई।

स्मारक सिक्के और डाक टिकट के विमोचन के साथ हमारे राष्ट्रगीत की प्रेरणा रहेगी...

नई दिल्ली, 7 नवंबर (आईएएनएस)। केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शुक्रवार को कहा कि पीएम मोदी द्वारा स्मारक डाक टिकट और विशेष सिक्के को पेश किया जाना ‘वंदे मातरम्’ की गूंज नई पीढ़ियों तक पहुंचाने को लेकर महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि एक नए वेब पोर्टल वंदेमातरम्150डॉटइन, स्मारक सिक्के और डाक टिकट के साथ हमारे राष्ट्रगीत की प्रेरणा अमर बनी रहेगी।

खरी बात