जबलपुर में बमबाजी करने वाले आरोपियों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आठ पर एक्शन

जबलपुर, 13 जून (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में रांझी थाना पुलिस ने बमबाजी की दो अलग-अलग घटनाओं का खुलासा करते हुए 5 नाबालिगों समेत कुल 8 आरोपियों पर कार्रवाई की है।

मध्य प्रदेश: देवास में वन रक्षकों पर हमला करने के आरोप में चार लोग...

देवास, 13 जून (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के देवास जिले में अतिक्रमण विरोधी अभियान के दौरान वन विभाग के कर्मियों पर हुए हमले के चार घंटे के भीतर पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

मध्य प्रदेश में जनता के सुझाव से बनेगी यूसीसी की नीति: सीएम मोहन यादव

भोपाल, 13 जून (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में प्रस्तावित समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू करने की दिशा में राज्य सरकार तेजी से कदम बढ़ा रही है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि यूसीसी की नीति का निर्धारण जनता के सुझाव से होगा।

‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’ है वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणा पत्र: शिवराज सिंह चौहान

इंदौर, 13 जून (आईएएनएस ) मध्य प्रदेश की व्यापारी नगरी इंदौर में आयोजित ब्रिक्स देशों की कृषि मंत्री स्तरीय और अधिकारी स्तरीय बैठकों का समापन एक सर्वसम्मत ‘इंदौर डिक्लेरेशन’ पारित किए जाने के साथ हुआ। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि इंदौर डिक्लेरेशन वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणा पत्र है।

मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम...

भोपाल 13 जून (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश की जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना पुलिस की पहली जिम्मेदारी है।

छत्तीसगढ़: सीआरपीएफ ने नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम की, हथियार और विस्फोटक बरामद

रायपुर, 13 जून (आईएएनएस)। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) ने छत्तीसगढ़ में समन्वित नक्सल विरोधी अभियान के दौरान नक्सलियों के आठ हथियार और विस्फोटक भंडार का पता लगाया है। अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि इस अभियान में बड़ी मात्रा में हथियार और विस्फोटक बरामद किए गए हैं।

भोपाल में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने खिलाड़ियों से की बातचीत, शिक्षा से जुड़ी...

भोपाल, 13 जून (आईएएनएस)। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शनिवार को भोपाल दौरे के दौरान मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव से मुलाकात की और शिक्षा, युवा विकास व शासन से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की।

हमारा लक्ष्य शिक्षा और खेल को एक साथ आगे बढ़ाना है: धर्मेंद्र प्रधान

भोपाल, 13 जून (आईएएनएस)। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शनिवार को भोपाल दौरे के दौरान मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव से मुलाकात की। सीएम ने अपने सरकारी घर पर प्रधान का स्वागत गुलदस्ता और पारंपरिक अंगवस्त्र देकर किया। दोनों नेताओं के बीच मुलाकात के दौरान शिक्षा, युवा विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई।

मध्य प्रदेश में राज्यसभा उम्मीदवार का नामांकन निरस्त होने पर कांग्रेस कार्यकर्ता निराशा में

भोपाल, 13 जून (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में लंबे समय से सत्ता से बाहर कांग्रेस लगातार संगठन को मजबूत करने के साथ जमीनी कार्यकर्ता को उत्साहित करने के प्रयास कर रही है मगर समय-समय पर लगने वाले झटके कांग्रेस को मजबूत नहीं होने दे रहे। राज्यसभा के चुनाव में पार्टी उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन के नामांकन निरस्त होने और चुनाव आयोग तथा सर्वोच्च न्यायालय द्वारा दलील को खारिज किए जाने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में गहरी निराशा जाने का अंदेशा सताने लगा है।

मध्य प्रदेश में भाजपा ने राज्यसभा में मिली जीत पर मनाया विजय उत्सव

भोपाल, 12 जून (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की तीन सीटों पर हुए राज्यसभा चुनाव में निर्विरोध जीत मिलने पर भारतीय जनता पार्टी ने शुक्रवार को प्रदेश कार्यालय में विजय उत्सव मनाया। साथ ही, भाजपा नेताओं ने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि उसने सुनियोजित तरीके से मीनाक्षी नटराजन का फॉर्म भरने में गलती की । दरअसल मध्य प्रदेश की तीन राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव हुआ और इन सीटों पर भाजपा के उम्मीदवार तरुण चुग, रजनीश अग्रवाल और महेश केवट निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं।

खरी बात