Saturday, April 18, 2026
SGSU Advertisement

अन्य राज्य

योगी आदित्यनाथ, मोहन यादव व भूपेंद्र पटेल सहित भाजपा नेताओं ने कांग्रेस-एनसी गठबंधन के...

नई दिल्ली, 24 अगस्त (आईएएनएस)। जम्मू कश्मीर के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और नेशनल कांफ्रेंस के गठबंधन के खिलाफ भाजपा के दिग्गज नेता शनिवार को देश भर में मोर्चा खोलते नजर आए। जम्मू-कश्मीर में कांग्रेस और नेशनल कांफ्रेंस के गठबंधन को नापाक गठबंधन करार देते हुए भाजपा के मुख्यमंत्रियों, उपमुख्यमंत्रियों, केंद्रीय मंत्रियों और अन्य दिग्गज नेताओं ने देश के अलग-अलग राज्यों में प्रेस कांफ्रेंस कर कांग्रेस और राहुल गांधी से उन 10 सवालों के जवाब देने की मांग की, जो केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को उनसे पूछे थे।

अघोर पीठ में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, बच्चों को दिए गए प्रशस्ति-पत्र

काशी : 15 अगस्त/ अघोर पीठ, श्री सर्वेश्वरी समूह संस्थान देवस्थानम्, अवधूत भगवान राम कुष्ठ सेवा आश्रम, पड़ाव, वाराणसी में श्री सर्वेश्वरी समूह के...

गजब ! झारखंड में सरकारी नौकरी की एक परीक्षा के लिए नौ साल में...

रांची, 13 अगस्त (आईएएनएस)। झारखंड में सरकारी नौकर‍ियों के ल‍िए परीक्षाओं के नाम पर किस तरह का प्रहसन चल रहा है, इसका एक और उदाहरण सामने आया है। झारखंड स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (जेएसएससी) ने कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल (सीजीएल) परीक्षा के लिए मंगलवार को नया कार्यक्रम जारी किया। नोटिफिकेशन के अनुसार, 21 और 22 सितंबर को परीक्षा ली जाएगी। लेक‍िन इस नए शेड्यूल को लेकर भी अभ्यर्थियों में कन्फ्यूजन है। क्योंकि झारखंड पब्लिक सर्विस कमीशन की वन सेवा, सेंट्रल एसएससी और यूपीएससी परीक्षा की तारीखें इससे टकरा रही हैं। कई परीक्षार्थी ऐसे हैं, जिन्हें इन परीक्षाओं में भी शामिल होना है।

कोलगेट का UP सरकार के साथ मिलकर 50 लाख बच्चों को ओरल हेल्थ शिक्षा...

अलीगढ़ : 7 अगस्त/ कोलगेट अगले कुछ वर्षों में उत्तरप्रदेश में स्कूल जाने वाले 1.93 करोड़ बच्चों को मौखिक स्वास्थ्य शिक्षा के माध्यम से...

भोपाल में गौशाला में भारी अव्यवस्था, सियासत तेज

भोपाल, 28 जुलाई (आईएएनएस)। भाजपा शासित मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के गौशाला में भारी अव्यवस्था की तस्वीर सामने आई है। इसको लेकर प्रदेश की मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

पूर्णिया में राजद ने जदयू को वोट ट्रांसफर करवाया, पप्पू यादव का बड़ा आरोप

पटना, 4 मई (आईएएनएस)। बिहार में दूसरे चरण के चुनाव में भले ही पूर्णिया में मतदान हो गया हो, लेकिन वहां से निर्दलीय प्रत्याशी पप्पू यादव की राजद के प्रति नाराजगी कम नहीं हो रही है।

अमित शाह यूपी व जेपी नड्डा एमपी व महाराष्ट्र में आज करेंगे जनसभा

नई दिल्ली,12 अप्रैल (आईएएनएस)। लोकसभा चुनाव में मतदाताओं का समर्थन हासिल करने के लिए भाजपा जोर-शोर से चुनावी अभियान में जुटी है। देश भर में चुनावी रैली और रोड शो के मामले में भाजपा ने अब तक अपने विरोधी दलों को पीछे छोड़ दिया है। चुनाव प्रचार अभियान के तहत केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज उत्तर प्रदेश में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे, तो वहीं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में चुनावी हुंकार भरते नजर आएंगे।

बिहार : ‘ चाचा’ से समझौते के मूड में नहीं चिराग, कहा, इन सभी...

हाजीपुर, 8 अप्रैल (आईएएनएस)। बिहार में सभी राजनीतिक दल चुनावी प्रचार में अब अपनी पूरी ताकत से जुट गए हैं। इस बीच, राष्ट्रीय लोक जन शक्ति पार्टी के प्रमुख पशुपति कुमार पारस ने एनडीए के समर्थन की घोषणा की है। इसके बावजूद लोजपा (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान से उनका मनमुटाव कम होता नहीं दिख रहा है। चिराग ने कहा कि अब वे इन सभी चीजों से आगे निकल चुके हैं।

लोकसभा चुनाव: बसपा ने पहले व दूसरे चरण के लिए घोषित किए स्टार प्रचारक

लखनऊ, 3 अप्रैल (आईएएनएस)। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने बुधवार को लोकसभा चुनाव के पहले और दूसरे चरण के ल‍िए पार्टी के 40-स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी । इसमें बसपा मुखिया मायावती, आकाश आनंद, सतीश चंद्र म‍िश्रा, व‍िश्वनाथ पाल, मुनकाद अली समेत कई वरिष्ठ नेताओं को शामिल किया गया है।

टिकट कटने पर एसटी हसन बोले, अखिलेश के करीबी उन्हें कर रहे मिसगाइड

मुरादाबाद, 29 मार्च (आईएएनएस)। समाजवादी पार्टी से लोकसभा का टिकट कटने के बाद डॉक्टर एसटी हसन ने कहा कि पार्टी मुखिया अखिलेश के अगल-बगल में आरएसएस व भाजपा के लोग छिपे हैं, जो उन्हें मिसगाइड करते हैं। इसके कारण मेरा टिकट काटा गया है।

खरी बात