मध्य प्रदेश में मैनुअल फिटनेस की प्रक्रिया जारी रखी जाए: उदय प्रताप

भोपाल 8 जनवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के परिवहन मंत्री उदय प्रताप सिंह ने राज्य में वाहनों की मैनुअल फिटनेस प्रक्रिया को जारी रखने की केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मांग की है।

मध्य प्रदेश सरकार इंदौर में वाटर ऑडिट कराए: उमंग सिंघार

भोपाल, 8 जनवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने मुख्यमंत्री मोहन यादव को पत्र लिखकर इंदौर में दूषित पानी की आपूर्ति रोकने और वाटर ऑडिट कराने की मांग की है। दरअसल, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने इंदौर के मदीना नगर, खजराना, भूरी टेकरी, कृष्ण बाग, कनाडिया और बर्फानी धाम में वाटर ऑडिट किया था।

मध्य प्रदेश: पीएम श्री एयर एंबुलेंस से 21 वर्षीय कीर्ति को मिला भरोसा, परिवार...

डिंडोरी, 8 जनवरी (आईएएनएस)। गंभीर बीमारी से जूझ रही डिंडोरी जिले की 21 वर्षीय युवती कीर्ति (प्रीति) चंदेल को बेहतर इलाज के लिए प्रधानमंत्री श्री एयर एंबुलेंस योजना के तहत भोपाल एम्स भेजा गया। मध्य प्रदेश सरकार की इस त्वरित और संवेदनशील पहल ने एक बार फिर दिखाया कि दुर्गम इलाकों में रहने वाले जरूरतमंद मरीजों के लिए सरकार गंभीर है।

विदिशा कलेक्टर ने छात्रावास अधीक्षक और शिक्षक से कहे अपशब्द, बाद में माफी मांगी

विदिशा, 8 जनवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के विदिशा जिले में कलेक्टर अंशुल गुप्ता को एक छात्रावास के निरीक्षण के दौरान कुछ कमियां दिखीं, जिससे नाराज होकर उन्होंने छात्रावास के अधीक्षक और शिक्षक को फटकार लगाई और गुस्से में अपशब्द कह दिए। बाद में, जब इस मामले ने तूल पकड़ा, तो कलेक्टर ने अपनी गलती मानते हुए माफी मांग ली।

इंदौर दूषित पानी मामले की न्यायिक जांच हो: दिग्विजय सिंह

भोपाल, 8 जनवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह ने इंदौर में दूषित जल पीने से हुई मौत और सैकड़ों लोगों के बीमार पड़ने के मामले की न्यायिक जांच कराने की मांग की।

इंदौर दूषित पानी केस: अस्पतालों में भर्ती मरीजों की संख्या घटी, 54 का चल...

इंदौर, 7 जनवरी (आईएएनएस)। इंदौर के भागीरथपुरा इलाके में दूषित जल से कई लोगों के बीमार होने और कई मौतों के मामले सामने आए थे। अब स्थिति में अब काफी सुधार हुआ है। बुधवार को तीसरे दिन अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या कम होती रही।

मध्य प्रदेश सरकार का लक्ष्य समृद्ध किसान-समृद्ध प्रदेश: सीएम मोहन यादव

भोपाल, 7 जनवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि राज्य के लिए बीता साल 2025 औद्योगिक दृष्टि से महत्वपूर्ण रहा है, वहीं वर्ष 2026 को किसान कल्याण वर्ष के रूप में मनाने का फैसला लिया है। सरकार का लक्ष्य समृद्ध किसान-समृद्ध प्रदेश है।

छत्तीसगढ़: महादेव सट्टेबाजी ऐप घोटाले में ईडी ने 91.82 करोड़ रुपए की संपत्ति जब्त...

रायपुर, 7 जनवरी (आईएएनएस)। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने महादेव ऑनलाइन बुक (एमओबी) और स्काईएक्सचेंज डॉट कॉम सट्टेबाजी प्लेटफॉर्म के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। ईडी ने इनके अवैध संचालन से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच के तहत लगभग 91.82 करोड़ रुपए की संपत्तियों को अस्थायी रूप से जब्त कर लिया है।

भोपाल रेलवे स्टेशन पर अवैध वेंडर के खिलाफ कार्रवाई, 19 को पकड़ा

भोपाल, 7 जनवरी (आईएएनएस)। रेल में सफर करने वाले यात्रियों को साफ और स्वच्छ भोजन व खाद्य पदार्थ मिले, यह रेलवे की जिम्मेदारी है। इसी के चलते मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के रेलवे स्टेशन पर अवैध वेंडरों के खिलाफ चलाई गई मुहिम में 19 वेंडरों को पकड़ा गया है।

इंदौर दूषित पानी त्रासदी : प्रशासन ने 15 मृतकों के परिजनों को दिया मुआवजा,...

इंदौर, 7 जनवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के इंदौर के भागीरथपुरा इलाके में दूषित पानी से होने वाली मौतों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। अब यहां से 18वीं मौत का मामला सामने आया है। दूसरी तरफ प्रशासन ने 15 मृतकों के परिजनों को मुआवजा दे दिया है।

खरी बात