Thursday, May 14, 2026
SGSU Advertisement

राज्य

मध्य प्रदेश: राहुल गांधी 17 जनवरी को इंदौर का करेंगे दौरा, दूषित पेयजल से...

इंदौर, 14 जनवरी (आईएएनएस)। कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी 17 जनवरी को मध्य प्रदेश के इंदौर का दौरा करेंगे और भागीरथपुरा क्षेत्र के निवासियों से मिलेंगे। भागीरथपुरा क्षेत्र में पिछले कुछ हफ्तों में दूषित पानी पीने से लगभग दो दर्जन लोगों की मौत हो गई है।

छत्तीसगढ़: माओवादियों की बड़ी साजिश नाकाम, बीजापुर में भारी मात्रा में आईईडी बरामद

बीजापुर, 14 जनवरी (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में माओवादियों के खिलाफ चलाए जा रहे सघन अभियानों के तहत सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना भोपालपटनम् और थाना मद्देड़ क्षेत्र में अलग-अलग कार्रवाई करते हुए सुरक्षा बलों ने भारी मात्रा में आईईडी और माओवादियों का डंप बरामद कर एक बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया।

दिग्विजय सिंह सामाजिक न्याय और दलित उत्थान के हितैषी : प्रदीप अहिरवार

भोपाल, 14 जनवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह द्वारा राज्य की सत्ता में कांग्रेस के आने पर अनुसूचित जाति और जनजाति का मुख्यमंत्री बनाए जाने संबंधी बयान की चौतरफा चर्चा है। कांग्रेस के अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के अध्यक्ष प्रदीप अहिरवार ने दिग्विजय सिंह को सामाजिक न्याय और दलित उत्थान का हितैषी करार दिया है।

ग्वालियर मेले में ऑटोमोबाइल में छूट से व्यापार को गति मिलेगी: ज्योतिरादित्य सिंधिया

भोपाल, 13 जनवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार की कैबिनेट ने ग्वालियर व उज्जैन के व्यापार मेले में ऑटोमोबाइल विक्रय पर मोटरयान कर में 50 प्रतिशत छूट का फैसला लिया है। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि ग्वालियर मेले में मिली इस छूट से व्यापार को गति मिलेगी।

मध्‍य प्रदेश : पीएम सुरक्षित मातृत्व अभियान से मजबूत हो रही मातृ-शिशु सुरक्षा, 40...

बुरहानपुर, 13 जनवरी (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत मध्‍य प्रदेश के बुरहानपुर जिला चिकित्सालय की एएनसी ओपीडी में एक विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया, जिसका उद्देश्य गर्भवती महिलाओं को समय पर बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना और मातृ-शिशु सुरक्षा को मजबूत करना रहा।

युवाओं का नवाचार है विकास का आधार: सीएम मोहन यादव

भोपाल, 12 (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा है कि युवा ही देश को नई सोच और नई दिशा की ओर ले जाते हैं। इनके नवाचार ही विकास का आधार बनते हैं, इसलिए नवाचारों को प्रोत्साहन देना, हमने हमारा संकल्प निहित किया है। राजधानी के रवीन्द्र भवन में आयोजित मध्य प्रदेश स्टार्ट-अप समिट-2026 को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि प्राचीन काल से ही हम व्यापार-व्यवसाय की भरपूर समझ रखते हैं, क्योंकि पुरुषार्थ, उद्यमिता, नवाचार और व्यापार हम भारतीयों के संस्कारों में ही है।

कांग्रेस में सब नकली गांधी, सदैव गांधीजी के विचारों का दमन किया: सीएम मोहन...

भोपाल, 12 जनवरी (आईएएनएस) । मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कांग्रेस में नकली गांधी होने का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी ने महात्मा गांधी के नाम का हमेशा राजनीतिक दुरुपयोग किया है। कांग्रेस में सब नकली गांधी है, जिन्‍होंने सदैव गांधीजी के विचारों का दमन किया।

मध्य प्रदेश: भारत के विकास की धुरी गांव और ग्रामीण: सीएम मोहन यादव

भोपाल, 12 जनवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि भारत के विकास की धुरी गांव और ग्रामीण हैं। उनकी मजबूती से देश मजबूत होगा।

मध्य प्रदेश: गणतंत्र दिवस पर 87 उम्रकैद के दोषियों की समय से पहले रिहाई...

भोपाल, 12 जनवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश सरकार ने 77वें गणतंत्र दिवस से पहले एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य भर की जेलों से 87 आजीवन कारावास के दोषियों की समय से पहले रिहाई को मंजूरी दे दी है।

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने की शिवपुरी में 111 करोड़ रुपए के रीजनल पोस्टल...

शिवपुरी/भोपाल, 11 जनवरी (आईएएनएस)। केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री एवं गुना सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने रविवार को शिवपुरी सिटी पोस्ट ऑफिस के आधुनिकीकरण का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने डाक विभाग की बदलती भूमिका और उसकी अद्वितीय क्षमता को रेखांकित करते हुए कहा कि यदि कोई व्यवस्था आज भी पूरी निष्ठा के साथ आम नागरिक की सेवा में समर्पित है, तो वह भारत का डाक विभाग है।

खरी बात