ग्वालियर में शराब कारोबारी के मुनीम से 30 लाख की लूट
ग्वालियर, 6 अगस्त (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में बदमाशों ने शराब कारोबारी के मुनीम से दिनदहाड़ 30 लाख रुपए लूट लिए। पुलिस ने आरोपियों की तलाश के लिए नाकेबंदी कर दी है और विशेष तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।
मध्य प्रदेश में कांग्रेस विधायकों का पुलिस की वर्दी पहनकर प्रदर्शन
भोपाल, 6 अगस्त (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान कांग्रेस विधायकों के आक्रामक तेवर बने हुए है। कांग्रेस विधायकों ने बुधवार को नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के नेतृत्व में पुलिस कांस्टेबल भर्ती घोटाले पर विधानसभा में प्रदर्शन किया। कांग्रेस के विधायक पुलिस जवानों की वर्दी पहनकर पहुंचे थे।
मध्य प्रदेश सरकार की मंशा आदिवासियों को वन पट्टा देने की नहीं : उमंग...
भोपाल, 4 अगस्त (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने मोहन यादव सरकार पर आरोप लगाया है कि सरकार की मंशा ही नहीं है कि आदिवासियों को वन पट्टे मिले। यही कारण है कि कांग्रेस ने इस मामले को विधानसभा में भी उठाया है।
मध्य प्रदेश में बाढ़ प्रभावितों को मुआवजा न मिलने पर होगा बड़ा आंदोलन :...
गुना, 1 अगस्त (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में हुई भारी बारिश से बड़े पैमाने पर भारी नुकसान हुआ है। कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी ने गुना जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करते हुए सरकार को चेतावनी दी है कि अगर आठ दिन में मुआवजा नहीं मिला तो कांग्रेस बड़ा आंदोलन करेगी।
खाद संकट पर कांग्रेस की दोहरी नीति: मोहन यादव
भोपाल, 1 अगस्त (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में खाद संकट को लेकर कांग्रेस के हमलों का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कांग्रेस पर दोमुंही नीति अपनाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि जब प्रदेश में कांग्रेस की सरकार थी, तब खाद को लेकर हाहाकार मचता था और कालाबाजारी आम थी। यह सब किसी से छिपा नहीं है।
सजग रहें, एहतिहात बरतें, वर्षा प्रभावितों के भोजन-पानी, रहवास और दवा सबकी व्यवस्था करें...
भोपाल : 30 जुलाई/ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि जान-माल की सुरक्षा सर्वोपरि है। जलमग्न क्षेत्रों से लोगों को सुरक्षित निकालना...
अपराध कैसे भी हों पुलिस त्वरित एक्शन सुनिश्चित करे : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि कैसे भी अपराध हों, उनके नियंत्रण के लिए सख्त कदम उठाए जाएं। अपराध नियंत्रण के कार्यों...
मध्य प्रदेश भाजपा में नियुक्तियां शुरू, पिछड़ा वर्ग आयोग में नई नियुक्ति से सियासी...
भोपाल, 24 जुलाई (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव के बाद राजनीतिक नियुक्तियों का दौर शुरू हो गया है। पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग के अध्यक्ष और सदस्य की नियुक्ति के साथ भाजपा में सियासी हलचल तेज हो गई है।
मध्य प्रदेश में जनता के हितो की लड़ाई लडे़गी कांग्रेस: उमंग सिंघार
धार, 21 जुलाई (आईएएनएस)। मध्यप्रदेश के मांडू में सोमवार से कांग्रेस विधायकों का दो दिवसीय नव संकल्प शिविर शुरू हुआ। इस मौके पर विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि कांग्रेस राज्य में जनता के हितो की लड़ाई लडेगी।
छत्तीसगढ़: पूर्व सीएम भूपेश बघेल के आवास पर ईडी रेड
रायपुर, 18 जुलाई (आईएएनएस)। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शुक्रवार को छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के भिलाई स्थित आवास पर छापेमारी की। यह कार्रवाई उनके बेटे चैतन्य के खिलाफ कथित शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग (धन शोधन) मामले में की गई है। ईडी ने इस मामले में नई जानकारी मिलने के आधार पर भिलाई शहर में चैतन्य के घर (जहां वे अपने पिता भूपेश बघेल के साथ रहते हैं) की तलाशी ली।











