खंडवा के नवोदय विद्यालय की छात्रा ने की खुदकुशी
खंडवा 21 नवंबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश से खंडवा जिले में स्थित नवोदय विद्यालय की 12वीं कक्षा की छात्रा ने बाथरूम में फांसी के फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या की वजह का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
संविधान सिर्फ सूचनाओं का संग्रह नहीं है अपितु एक जीवंत दस्तावेज है – मोनिका...
भोपाल : 20 नवंबर/ संविधान दिवस के उपलक्ष्य में रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई व विधि संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में...
उज्जैन को मिलेगी मेडिकल कॉलेज की सौगात, 21 को भूमिपूजन
भोपाल 17 नवंबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए हर हिस्से में मेडिकल कॉलेज स्थापित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में 21 नवंबर को उज्जैन में मेडिकल कॉलेज का भूमिपूजन होने वाला है। मेडिकल काॅलेज वर्ष 2028 में होने वाले सिंहस्थ के लिहाज से अहम होगा।
देवास, उज्जैन, धार और इंदौर को जोड़कर वृहद महानगर होगा विकसित : डाॅ. यादव
भोपाल 17 नवंबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि देवास, उज्जैन धार और इंदौर को जोड़ते हुए क्षेत्र को वृहद महानगर के रूप में विकसित किया जाएगा।
भोपाल गैस त्रासदी की 40वीं बरसी पर कलाकार दे रहे श्रद्धांजलि
भोपाल 17 नवंबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में 40 साल पहले हुए गैस हादसे को अब तक नहीं भुलाया जा सका है, क्योंकि इस हादसे का असर अब भी लोगों की जिंदगी पर है। हादसे की 40 वीं बरसी पर कलाकार अपने तरह से इस हादसे का शिकार बने लोगों को श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
भारतीय शेयर बाजार की स्थिति में सुधार, कंसोलिडेशन रह सकता है जारी
मुंबई, 16 नवंबर (आईएएनएस) । घरेलू बाजार को लेकर व्यापार विशेषज्ञों का कहना है कि बाजार में सुधार की स्थिति बनी हुई है और हाल ही में शिखर पर पहुंचने के बाद मुख्य सूचकांक, निफ्टी और सेंसेक्स में लगभग 10 प्रतिशत की गिरावट आई है।
कांग्रेस ने की विजयपुर के 37 मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान की मांग
भोपाल 14 नवंबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले के विजयपुर विधानसभा क्षेत्र में हुए मतदान में कांग्रेस ने बड़े पैमाने पर गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए मुख्य निर्वाचन अधिकारी से 37 मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान कराए जाने की मांग की है।
मध्य प्रदेश में डिजिटल अरेस्ट बन रहा नई चुनौती
भोपाल 14 नवंबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में अपराधियों और ठगों के अपराध करने का नया तरीका डिजिटल अरेस्ट पुलिस के लिए नई चुनौती बन गया है। डेढ़ साल में इस तरह की 50 से अधिक वारदातें सामने आ चुकी हैं। पुलिस और सरकार आम लोगों को जागरूक करने में लगी है, इसके बावजूद ठग लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं।
नोटबंदी भारतीय अर्थव्यवस्था का काला दिन : कमलनाथ
भोपाल, 8 नवंबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आठ साल पहले आज ही के दिन नौ नवंबर 2016 को लागू की गई नोटबंदी का जिक्र करते हुए कहा कि नोटबंदी ने देश की अर्थव्यवस्था की कमर तोड़ दी थी। इतिहास में इसका उल्लेख भारतीय अर्थव्यवस्था के काले दिन के रूप में हमेशा होता रहेगा।
आरएनटीयू में डॉ. सीवी रामन् का 136 वां जन्मदिन हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया
भोपाल : 7 नवंबर/ रबींद्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय (आरएनटीयू) के विज्ञान संचार केंद्र और विज्ञान विभाग द्वारा महान वैज्ञानिक और नोबेल पुरस्कार विजेता डॉ सीवी...









