एक सितंबर को 1.22 लाख छात्रों को लैपटॉप के लिए 25-25 हजार रुपए ट्रांसफर...

भोपाल, 30 अगस्त (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के उन होनहार छात्रों का आधुनिक तकनीक पाने का सपना जल्द ही पूरा होगा, जिन्होंने 12वीं कक्षा की परीक्षा में 75 प्रतिशत या उससे ज्यादा अंक हासिल किए हैं। मुख्यमंत्री मोहन यादव लैपटॉप खरीदने के लिए लगभग 1.22 लाख पात्र छात्रों को 25-25 हजार रुपए ट्रांसफर करेंगे।

प्रधानमंत्री मोदी ने ताशकंद स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ ओरिएंटल स्टडीज में महात्मा गांधी सेंटर का...

ताशकंद, 30 अगस्त (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को ताशकंद स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ ओरिएंटल स्टडीज में महात्मा गांधी सेंटर का दौरा किया। इस दौरान पीएम मोदी ने इंडोलॉजिस्ट और छात्रों के साथ बातचीत की और विजिटर्स बुक पर हस्ताक्षर भी किए।

छात्रों और शिक्षकों के विरोध के बीच डब्ल्यूबीजेईईबी ने काउंसलिंग से जुड़ी पाबंदियां हटाईं

कोलकाता, 30 अगस्त (आईएएनएस)। छात्रों और शिक्षकों के विरोध के बीच पश्चिम बंगाल संयुक्त प्रवेश परीक्षा बोर्ड (डब्ल्यूबीजेईईबी) ने रविवार को बीटेक कोर्स में एडमिशन के लिए काउंसलिंग नियमों में बड़ी ढील देने की घोषणा की।

देशभर में नीट-पीजी परीक्षा संपन्न, 2.65 लाख से अधिक अभ्यर्थी शामिल, दो केंद्रों की...

नई दिल्ली, 30 अगस्त (आईएएनएस)। देशभर में रविवार को नीट-पीजी 2026 की परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा के लिए कुल 2 लाख 73 हजार 096 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। यह परीक्षा 36 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 339 शहरों में 1,111 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई। पंजीकृत अभ्यर्थियों में से कुल 2,65,980 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए और करीब 2,63,535 अभ्यर्थियों की परीक्षा सफलतापूर्वक पूरी हुई।

जयपुर में बिजली गुल होने से नीट पीजी परीक्षा प्रभावित, 5 सितंबर को फिर...

जयपुर, 30 अगस्त (आईएएनएस)। जयपुर के सीतापुरा स्थित आईऑन डिजिटल जोन परीक्षा केंद्र पर रविवार को आयोजित नीट पीजी 2026 परीक्षा के दौरान बिजली सप्लाई बाधित होने से अभ्यर्थियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। परीक्षा के बीच बिजली गुल होने से नाराज अभ्यर्थियों और उनके परिजनों ने परीक्षा केंद्र के बाहर हंगामा किया और केंद्र प्रशासन से बिजली व्यवस्था को लेकर जवाब मांगा। अभ्यर्थियों की ओर से परीक्षा प्रभावित होने की आपत्ति भी दर्ज कराई गई।

तमिलनाडु के 50 सरकारी आईटीआई में एआई और मशीन लर्निंग कोर्स शुरू होंगे

चेन्नई, 30 अगस्त (आईएएनएस)। तमिलनाडु सरकार वोकेशनल एजुकेशन को आधुनिक बनाने और छात्रों के लिए रोजगार के मौके बेहतर करने की पांच साल की योजना के तहत, 50 सरकारी इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट (आईटीआई) में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और मशीन लर्निंग (एमएल) को नए ट्रेड के तौर पर शुरू करेगी।

कड़े सुरक्षा व्यवस्था के बीच जीआईसी लेक्चरर मुख्य परीक्षा की जा रही आयोजित

प्रयागराज, 30 अगस्त (आईएएनएस)। यूपीपीएससी जीआईसी लेक्चरर मुख्य परीक्षा के लिए सभी केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। प्रक्रिया का निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए उम्मीदवारों को गहन सुरक्षा जांच के बाद ही प्रवेश दिया गया है। इस परीक्षा के माध्यम से कुल 1516 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।

हुडको भर्ती 2026: डिप्टी जनरल मैनेजर सहित कई पदों पर नियुक्ति का अवसर, इस...

नई दिल्ली, 29 अगस्त (आईएएनएस)। नौकरी की तलाश में जुटे लोगों के लिए आवास और शहरी विकास निगम लिमिटेड (हुडको) ने डिप्टी जनरल मैनेजर सहित कई पदों पर पात्र और इच्छुक उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं।

खिलाड़ियों के लिए गृह विभाग की नौकरियों में 5 प्रतिशत कोटा आरक्षित: सीएम युमनाम...

इंफाल, 29 अगस्त (आईएएनएस)। मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने शनिवार को कहा कि राज्य के गृह विभाग में सरकारी नौकरियों में उन बेहतरीन खिलाड़ियों को 5 प्रतिशत आरक्षण दिया जाएगा, जिन्होंने राज्य का नाम रोशन किया है। यह आरक्षण उनकी उपलब्धियों और सेवाओं के सम्मान में दिया जाएगा।

सीएसआईआर-यूजीसी नेट जून 2026 परीक्षा के परिणाम जारी, उम्मीदवार ऐसे करें चेक

नई दिल्ली, 29 अगस्त (आईएएनएस)। वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद - विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (सीएसआईआर-यूजीसी) की 'राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (नेट) जून 2026' की परीक्षा में शामिल हुए जो उम्मीदवार अंतिम आंसर-की के साथ रिजल्ट जारी होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, उनके लिए महत्वपूर्ण खबर सामने आई है।

खरी बात