भारतीय ज्ञान परम्परा मूल एवं विकास विषय पर राष्ट्रीय संगोष्ठी सम्पन्न, शोध और संवाद...
भोपाल : 11 फरवरी/ भारतीय सामाजिक विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICSSR), नई दिल्ली के प्रयोजन में संस्कृत, प्राच्य भाषा एवं भारतीय ज्ञान परम्परा केंद्र, मानविकी...
सुप्रीम कोर्ट ने गाइडलाइंस को लेकर केंद्र और यूजीसी को जारी किया नोटिस
नई दिल्ली, 11 फरवरी (आईएएनएस)। सुप्रीम कोर्ट ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के नए 'उच्च शिक्षा संस्थानों में समानता को बढ़ावा देने के नियम, 2026' को चुनौती देने वाली दो नई याचिकाओं पर केंद्र सरकार और यूजीसी को नोटिस जारी किया है। कोर्ट ने इन याचिकाओं को पहले से लंबित पुरानी याचिकाओं के साथ जोड़कर एक साथ सुनने का निर्देश दिया है।
आजमगढ़ : सुहेलदेव विश्वविद्यालय उच्च शिक्षा का प्रमुख केंद्र बना, स्थानीय छात्रों के सपनों...
आजमगढ़, 11 फरवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार द्वारा आजमगढ़ को दी गई बड़ी सौगात महाराजा सुहेलदेव राज्य विश्वविद्यालय आज क्षेत्र में उच्च शिक्षा का प्रमुख केंद्र बनकर उभरा है। आजमगढ़ से भाजपा का कोई जनप्रतिनिधि नहीं होने के बावजूद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बिना किसी भेदभाव के जिले को यह विश्वविद्यालय प्रदान किया।
एमपी: इंदौर में कोचिंग इंस्टीट्यूट में छात्रा से छेड़छाड़, मैनेजर गिरफ्तार
इंदौर, 10 फरवरी (आईएएनएस)। इंदौर में एक कोचिंग संस्थान के प्रबंधक को कथित तौर पर कोचिंग परिसर में नाबालिग लड़की छात्रा के साथ छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। मंगलवार को पुलिस ने इसकी जानकारी दी।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने ‘दिल्ली लखपति बिटिया योजना’ का शुभारंभ किया
नई दिल्ली, 10 फरवरी (आईएएनएस)। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को 'दिल्ली लखपति बिटिया योजना' की घोषणा की। यह योजना डेढ़ दशक से अधिक समय बाद 2008 की लाडली योजना का उन्नत और पुनर्गठित संस्करण है, जिसका उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बालिकाओं की वित्तीय सुरक्षा और शिक्षा की निरंतरता सुनिश्चित करना है।
बिहार: अदालत के आदेश के बाद शंभू गर्ल्स हॉस्टल खुला
पटना, 10 फरवरी (आईएएनएस)। जहानाबाद की एक नीट छात्रा की संदिग्ध मौत के लगभग एक महीने बाद, मंगलवार को अदालत के आदेश के बाद पुलिस के निर्देश पर पटना स्थित शंभू गर्ल्स हॉस्टल का मुख्य द्वार खोला गया।
मध्य प्रदेश: आत्मनिर्भर भारत अभियान से प्रेरित होकर हुनर सीख रहीं आदिवासी बालिकाएं
बुरहानपुर, 10 फरवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के बुरहानपुर से महज 10 किलोमीटर दूर ग्राम दरियापुर स्थित नेताजी सुभाषचंद्र बोस आवासीय बालिका छात्रावास आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना को जमीनी स्तर पर साकार करता नजर आ रहा है।
श्रीलंका में 25 जिलों के 300 छात्रों को दी गई महात्मा गांधी स्कॉलरशिप
कोलंबो, 10 फरवरी (आईएएनएस)। श्रीलंका के सभी 25 जिलों के 300 विद्यार्थियों को महात्मा गांधी छात्रवृत्ति दी गई। इस मौके पर श्रीलंका की प्रधानमंत्री हरिनी अमरसूर्या, शिक्षा और उच्च शिक्षा उप मंत्री मधुरा सेनेविरत्ना और भारत के कार्यवाहक उच्चायुक्त सत्यंजल पांडे मौजूद थे। कोलंबो स्थित शिक्षा मंत्रालय में हुए इस खास समारोह में मेधावी छात्रों को स्कॉलरशिप थमाई गई।
सीएम रेखा गुप्ता की मौजूदगी में शिक्षा मंत्री ने किया 100 आधुनिक आईसीटी लैब्स...
नई दिल्ली, 10 फरवरी (आईएएनएस)। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की उपस्थिति में दिल्ली के शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने आज सर्वोदय विद्यालय, मानसरोवर गार्डन के नव-निर्मित भवन, 100 आधुनिक आईसीटी लैब्स और डीआईईटी (मंडलीय शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान), दिलशाद गार्डन का उदघाटन किया।
परीक्षा जीवन का एक पड़ाव, अंतिम लक्ष्य नहीं : सीएम मोहन यादव
भोपाल, 9 फरवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में मंगलवार से माध्यमिक शिक्षा मंडल की बोर्ड परीक्षाएं शुरु हो रही हैं। इससे पहले मुख्यमंत्री मोहन यादव ने छात्रों से कहा कि परीक्षा हमारे जीवन का एक पड़ाव मात्र है, अंतिम लक्ष्य नहीं। राजधानी के शासकीय सुभाष उच्चतर माध्यमिक उत्कृष्ट विद्यालय में बोर्ड परीक्षाओं से पहले परीक्षा परसंवाद 2026 कार्यक्रम में विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि आज के विद्यार्थी ही देश का भविष्य हैं।
