राजस्थान: ठंड और घने कोहरे के कारण 20 जिलों में स्कूल बंद रहेंगे
जयपुर, 5 जनवरी (आईएएनएस)। राजस्थान में इस समय भीषण ठंड और घने कोहरे का दौर जारी है। यही वजह है कि राज्य के 20 जिलों में बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन को स्कूल बंद करने पड़े हैं।
यूपी : संभल में नर्सरी से 8वीं तक के सभी स्कूल 14 जनवरी तक...
संभल, 5 जनवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के संभल जिले में पड़ रही भीषण ठंड, घना कोहरा और शीतलहर को देखते हुए जिलाधिकारी डॉ. राजेन्द्र पैसिया ने कक्षा नर्सरी से कक्षा 8 तक सभी शिक्षण संस्थानों को 14 जनवरी 2026 तक बंद रखने का आदेश जारी किया है।
स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी के छात्रों द्वारा चंदेरी का दो दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण का...
भोपाल : 5 जनवरी/ स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी, के स्कूल ऑफ डिज़ाइन द्वारा विद्यार्थियों के लिए ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक नगरी चंदेरी का दो दिवसीय...
बिहार में सेकेंडरी टीचर एलीजीबिलिटी टेस्ट का परिणाम जारी, 2.56 लाख अभ्यर्थी हुए सफल
पटना, 5 जनवरी (आईएएनएस)। बिहार में शिक्षक बनने वाले युवकों के लिए इंतजार की घड़ी सोमवार को समाप्त हो गई। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) ने सोमवार को सेकेंडरी टीचर एलीजीबिलिटी टेस्ट (एसटीईटी) 2025 का परिणाम घोषित कर दिया। बीएसईबी के अध्यक्ष आनंद किशोर ने प्रेस वार्ता कर एसटीईटी का परीक्षा परिणाम जारी किया। इस परीक्षा में कुल 4.42 लाख अभ्यर्थियों में से 2.56 लाख सफल हुए हैं।
राजस्थान सरकार ने शीत लहर के चलते तीन और जिलों में स्कूल बंद करने...
जयपुर, 5 जनवरी (आईएएनएस)। राजस्थान में शीत लहर और भीषण ठंड का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। इस क्रम में बारां जिले के बाद अब तीन और जिलों, श्री गंगानगर, हनुमानगढ़ और बूंदी, में लगातार कम तापमान के कारण स्कूल बंद कर दिए गए हैं। सरकारी अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।
गणतंत्र दिवस समारोह 2026 के अंतर्गत राज्य स्तरीय राष्ट्रीय विद्यालय बैंड प्रतियोगिता का सफल...
नई दिल्ली, 5 जनवरी (आईएएनएस)। विद्यार्थियों में विद्यालय और देश के प्रति एकता, अपनेपन और गर्व की भावना जागृत करने के उद्देश्य से, गणतंत्र दिवस समारोह (आरडीसी) 2026 के हिस्से के रूप में आयोजित राज्य स्तरीय राष्ट्रीय विद्यालय बैंड प्रतियोगिता 2025-26 सफलतापूर्वक संपन्न हुई।
तमिलनाडु : सीएम स्टालिन सोमवार को 10 लाख कॉलेज छात्रों को लैपटॉप वितरित करेंगे
चेन्नई, 4 जनवरी (आईएएनएस)। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन सोमवार को अपनी सरकार की प्रमुख डिजिटल सशक्तिकरण पहल, "उलगम उंगल कैयिल" (दुनिया आपके हाथों में) के पहले चरण का शुभारंभ करेंगे, जिसका उद्देश्य राज्य भर के कॉलेज छात्रों के बीच प्रौद्योगिकी की पहुंच को मजबूत करना है।
यूपी: साल 2026 में राजकीय मेडिकल कॉलेजों में सहायक आचार्य के 1112 पदों पर...
लखनऊ, 4 जनवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं और चिकित्सा शिक्षा को सशक्त बनाने के लिए लगातार आगे बढ़ रही है। इसी कड़ी में वर्ष 2026 में राजकीय मेडिकल कॉलेजों में शिक्षण और तकनीकी पदों पर बड़े पैमाने पर भर्ती की जाएगी। राजकीय मेडिकल कॉलेज में सहायक आचार्य, आचार्य एवं प्रवक्ता (फार्मेसी) के पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर करीब 1,200 अभ्यर्थियों को सरकारी नौकरी की सौगात मिलेगी। सरकार के इस कदम से न केवल युवाओं को रोजगार मिलेगा, बल्कि प्रदेश की स्वास्थ्य शिक्षा व्यवस्था भी और मजबूत होगी।
बिहार सरकार ने स्कूली वाहनों के लिए सुरक्षा दिशानिर्देश जारी किए
पटना, 3 जनवरी (आईएएनएस)। बिहार के परिवहन मंत्री श्रवण कुमार ने राज्य भर में स्कूली बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कड़े दिशानिर्देश जारी किए हैं।
विश्वविद्यालयों को रैगिंग के खिलाफ उठाने होंगे सख्त कदम, नहीं तो होगी कार्रवाई
नई दिल्ली, 3 जनवरी (आईएएनएस)। यूजीसी द्वारा देश भर के विश्वविद्यालयों, कॉलेजों व अन्य सभी उच्च शिक्षण संस्थाओं को रैगिंग के खिलाफ सख्त कदम उठाने का स्पष्ट निर्देश है। यूजीसी के मुताबिक देशभर के इन सभी उच्च शिक्षण संस्थानों को सख्ती से एंटी रैगिंग गाइडलाइंस लागू करना अनिवार्य है।

