यूआईआईसी लिमिटेड में 225 प्रशासनिक अधिकारियों पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 8 सितंबर...
नई दिल्ली, 7 सितंबर (आईएएनएस)। यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी (यूआईआईसी) लिमिटेड में नौकरी करने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए एक शानदार मौका सामने आया है। दरअसल, यूआईआईसी लिमिटेड ने प्रशासनिक अधिकारियों (स्केल-I) के विभिन्न 225 पदों पर भर्ती के लिए अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एक ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी करके उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं।
जम्मू-कश्मीर: स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे मेडिकल कॉलेज के...
श्रीनगर, 7 सितंबर (आईएएनएस)। जम्मू-कश्मीर के बेमिना में शेर-ए-कश्मीर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (एसकेआईएमएस) कॉलेज के मेडिकल इंटर्नों की ओर से सोमवार को अपनी स्टाइपेंड में बढ़ोतरी को लेकर भूख हड़ताल शुरू कर दी गई है।
एनजीईएल में इंजीनियर सहित 147 पदों पर भर्ती का मौका, आवेदन के लिए सिर्फ...
नई दिल्ली, 6 सितंबर (आईएएनएस)। एनटीपीसी लिमिटेड की एक सब्सिडियरी कंपनी एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (एनजीईएल) में नौकरी करने की इच्छा रखने वालों के लिए एक शानदार मौका सामने आया है। दरअसल, एनजीईएल ने इंजीनियर सहित विभिन्न 147 पदों पर योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके आवेदन आमंत्रित किए हैं।
यूपीएससी भर्ती 2026: असिस्टेंट प्रोविडेंट फंड कमिश्नर के 80 पदों पर 11 सितंबर तक...
नई दिल्ली, 6 सितंबर (आईएएनएस)। सरकारी नौकरी करना आज भी हजारों-लाखों युवाओं का सपना होता है। अगर आप भी उन्हीं में से एक हैं, तो आपके लिए बेहतरीन मौका सामने आया है। इन पदों पर आवेदन की अंतिम तिथि 11 सितंबर निर्धारित की गई है।
सीएसआईआर में 43 टेक्नीशियन पदों पर आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक, जानें नियम व...
नई दिल्ली, 6 सितंबर (आईएएनएस)। वैज्ञानिक तथा औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) ने टेक्नीशियन (1), ग्रुप II के कुल 43 पदों पर पात्र उम्मीदवारों की भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके आवेदन मांगे हैं। इनमें जनरल के 19, ओबीसी (एनसीएल) के 11, एससी के 6, एसटी के 3 और ईडब्ल्यूएस के 4 पद शामिल हैं।
बैंक ऑफ बड़ौदा में 2,482 एलबीओ पदों पर बंपर भर्ती, अंतिम तिथि 7 सितंबर
नई दिल्ली, 6 सितंबर (आईएएनएस)। बैंकिंग सेक्टर में नौकरी तलाश रहे युवाओं के लिए एक शानदार मौका सामने आया है। दरअसल, बैंक ऑफ बड़ौदा (बीओबी) ने रेगुलर आधार पर लोकल बैंक ऑफिसर (स्थानीय बैंक अधिकारी) के कुल 2,482 पदों पर पात्र उम्मीदवारों की भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इनमें जनरल के 981, एससी के 358, एसटी के 240, ओबीसी के 600 और ईडब्ल्यूएस के 303 पद शामिल हैं।
एनएचएआई में युवा पेशेवर के पदों पर आवेदन की तिथि नजदीक, 8 सितंबर तक...
नई दिल्ली, 6 सितंबर (आईएएनएस)। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) में नौकरी करने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। दरअसल, एनएचएआई ने संविदा के आधार पर युवा पेशेवर (कानूनी) के कुल 5 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की भर्ती के लिए वैकेंसी की घोषणा की है। इन पदों पर आवेदन के लिए अंतिम तिथि काफी नजदीक है। इच्छुक योग्य उम्मीदवार 8 सितंबर तक आवेदन कर सकेंगे।
नैनीताल बैंक में 41 स्पेशलिस्ट ऑफिसर पदों पर आवेदन के लिए सिर्फ एक दिन...
नई दिल्ली, 6 सितंबर (आईएएनएस)। बैंकिंग सेक्टर में नौकरी तलाश रहे लोगों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। दरअसल, नैनीताल बैंक लिमिटेड ने स्पेशलाइज्ड सेगमेंट में रेगुलर आधार पर स्पेशलिस्ट ऑफिसर्स के विभिन्न 41 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इन पदों पर आवेदन का समय काफी नजदीक है। आवेदन के लिए 7 सितंबर अंतिम तिथि निर्धारित की गई है।
आरआरबी भर्ती: जूनियर इंजीनियर समेत 3,993 पदों पर 13 सितंबर तक आवेदन का मौका
नई दिल्ली, 6 सितंबर (आईएएनएस)। रेलवे में नौकरी करने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए एक शानदार मौका सामने आया है। दरअसल, रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने जूनियर इंजीनियर और डिपो मटीरियल सुपरिटेंडेंट के विभिन्न 3,993 पदों पर पात्र उम्मीदवारों की भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इन पदों पर आवेदन 13 सितंबर तक किया जा सकता है।
एम्स पटना में 56 वर्ष वालों के लिए निकली भर्ती, 10 सितंबर तक करें...
पटना, 6 सितंबर (आईएएनएस)। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) पटना ने डेपुटेशन के आधार पर ग्रुप 'ए' के विभिन्न 18 पदों को भरने के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। इन पदों पर आवेदन के लिए अब कुछ दिन शेष बचे हैं यानी 10 सितंबर तक अप्लाई किया जा सकता है।
