नव निर्माणाधीन औघड़ आश्रम में मनाया गुरुपद संभवराम जी का अवतरण दिवस

0
93

भोपाल: 15 मार्च/ बाबा भगवान राम ट्रस्ट द्वारा 15 मार्च को गुरुपद बाबा सम्भवरामजी का जन्मदिवस सौहार्दपूर्ण रूप से अरहेडी में मनाया गया। सुबह आश्रम परिसर मे श्रमदान उपरान्त अघोरेश्वर बाबा भगवान राम एवं गुरुपद बाबा की तस्वीर पूजा उपरांत “अघोरान्ना परो मंत्र” का सायं 6 बजे तक समूह के लोगों ने जप किया। शाम को आरती उपरांत प्रसादी ग्रहण की। कार्यक्रम मैं आश्रम से जुड़े लोगों के अलावा भोपाल और अरहेड़ी ग्राम के लोगो सहित सरपंच जीवन सिंह यादव भी मौजूद रहे।

इस अवसर पर कार्यक्रम में शामिल हुए जनमानस को आश्रम के 19 सूत्रीय उद्देश्य के बारे में जानकारी दी गई । श्री सर्वेश्वरी समूह एवं बाबा भगवान राम ट्रस्ट एक सामाजिक उद्देश्य को परिभाषित करने वाली संस्था है, जिसका गिनीज बुक और लिम्का बुक में सर्वाधिक कुष्ठ रोगियों का इलाज एवं जन कल्याण के कार्य करने के लिए रिकॉर्ड दर्ज है।

संस्था समय समय पर ग्रामीण रोगियों के लिए निः शुल्क मेडिकल शिविर आयोजित करवाती है, साथ ही अपने 19 सूत्रीय कार्यक्रम का संचालन करती है, कार्यक्रम को सफल बनाने में राणा रणधीर सिंह, दुष्यंत सिंह, ओपी सिंह, अजीत सिंह, डॉ. एसके सिंह , मनीष सिंह, एडवोकेट राजकुमार सिंह, गणेश दुबे सहित महिला मंडल की गायत्री सिंह, किरण सिंह, सुनयना सिंह, प्रियंका सिंह, ब्यूटी सिंह का विशेष सहयोग रहा।