CG Assembly Election 2023: उम्‍मीदवार तय, जानें भाजपा-कांग्रेस ने कहां किसे उतारा

0
57

रायपुर
छत्‍तीसगढ़ विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा के बाद राज्‍य में चुनावी सरगर्मी जोरों पर है। भाजपा और कांग्रेस के साथ अन्‍य क्षेत्रीय दल चुनाव प्रचार में जोर आजमाइश कर रहे हैं। हालांकि राज्‍य में भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधी टक्‍कर है। भाजपा अभी तक 96 उम्‍मीदवारों की घोषणा कर चुकी है। वहीं कांग्रेस ने 93 सीटोंं के लिए प्रत्‍याशियों के नाम तय कर दिए हैं। ऐसे में दोनों बड़े दलों कांग्रेस और भाजपा ने किस प्रत्‍याशी को किस विधानसभा सीट से टिकट दिया है, इस पर सभी की नजर है।

छत्‍तीसगढ़ के मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल पाटन विधानसभा सीट से चुनावी मैदान में उतरेंगे। भाजपा के दिग्‍गज और पूर्व मुख्‍यमंत्री डा रमन सिंह राजनांदगांव सीट से चुनावी मैदान में हैं। हालांकि भाजपा ने कुछ सांसदों और कई दिग्‍गज नेताओं को टिकट दिया है तो कांग्रेस ने एक बा‍र फिर सीएम भूपेश बघेल सहित मंत्रियों पर दांव लगाया है। ऐसे में आइए जानते हैं विधानसभा चुनाव में किस सीट पर सियासी दलों के प्रत्‍याशी एक-दूसरे को चुनौती दे रहे हैं।

बतादें कि छत्‍तीसगढ़ में दो चरणों में यानि सात नवंबर और 17 नवंबर को मतदान होंगे। सात नवंबर को 20 विधानसभा सीटों पर वोटिंग है, जबकि दूसरे चरण में 70 विधानसभा सीटों के लिए 17 नवंबर को वोटिंग होगी।

छत्तीसगढ़ में विधानसभा सीटों का गणित

क्रम संख्‍याविधानसभा सीटकांग्रेस प्रत्याशीभाजपा प्रत्याशी
1 बस्‍तर संभागअंतागढ़ (एसटी)रूपसिंह पोटाईविक्रम उसेंडी
2भानुप्रतापुर (एसटी)सावित्री मंडावीगौतम उइके
3कांकेर (एसटी)शंकर ध्रुवआशाराम नेताम
4केशकाल (एसटी)संतराम नेतामनीलकंठ टेकाम
5कोंडागांव (एसटी)मोहनलाल मरकामलता उसेंडी
6नारायणपुर (एसटी)चंदन कश्यपकेदार कश्यप
7बस्तर (एसटी)लखेश्वर बघेलमनीराम कश्यप
8जगदलपुर (सामान्य)जितिन जायसवालकिरण सिंहदेव
9चित्रकोट (एसटी)दीपक बैजविनायक गोयल
10दंतेवाड़ा (एसटी)छविंद्र महेंद्र कर्माचेतराम अरामी
11बीजापुर (एसटी)विक्रम मंडावीमहेश गागड़ा
12कोंटा (एसटी)कवासी लखमासोयम मुका
13 दुर्ग संभागसंजारी बालोद (सामान्य)संगीता सिन्हाराकेश यादव
14डौंडीलोहारा (एसटी)अनिला भेंड़ियादेवलाल हलवा ठाकुर
15गुंडरदेही (सामान्य)कुंवरसिंह निषादवीरेंद्र कुमार साहू
16पाटन (सामान्य)भूपेश बघेलविजय बघेल
17दुर्ग ग्रामीण (सामान्य)ताम्रध्वज साहूललित चंद्राकर
18दुर्ग शहर (सामान्य)अरुण वोरागजेंद्र यादव
19भिलाई नगर (सामान्य)देवेंद्र यादवप्रेम प्रकाश पांडेय
20वैशाली नगर (सामान्य)मुकेश चंद्राकररिकेश सेन
21अहिवारा (एससी)निर्मल कोसरेडोमनलाल कोरसेवाड़ा
22साजा (सामान्य)रविंद्र चौबेईश्वर साहू
23बेमेतरा (सामान्य)आशीष कुमार छाबड़ाघोषित नहीं
24नवागढ़ (एससी)गुरू रूद्र कुमारदयालदास बघेल
25पंडरिया (सामान्य)नीलकंठ चंद्रवंशीभावना बोहरा
26कवर्धा (सामान्य)मोहम्मद अकबरविजय शर्मा
27खैरागढ़ (सामान्य)यशोदा वर्माविक्रांत सिंह
28डोंगरगढ़ (एससी)हर्षिता स्वामी बघेलविनोद खाडेकर
29राजनांदगांव (सामान्यगिरीश देवांगनडा. रमन सिंह
30डोंगरगांव (सामान्य)दलेश्वर साहूभरत लाल वर्मा
31खुज्जी (सामान्य)भोलाराम साहूगीता घासी साहू
32मोहला-मानपुर (एसटी)इंद्रशाह मंडावीसंजीव साहा
33 सरगुजा संभागभरतपुर-सोनहत (एसटी)गुलाब सिंह कमरोरेणुका सिंह
34मनेंद्रगढ़ (सामान्य)रमेश सिंहश्याम बिहारी जायसवाल
35बैकुंठपुर (सामान्य)घोषित नहींभैयालाल राजवाड़े
36प्रेमनगर (सामान्य)खेलसाय सिंहभूलन सिंह मरावी
37भटगांव (सामान्य)प्रेमनाथ राजवाड़ेलक्ष्मी राजवाड़े
38प्रतापपुर (एसटी)राजकुमार मरावीशंकुलता सिंह पोर्थे
39रामानुजगंज (एसटी)डा. अजय तिर्कीरामविचार नेताम
40सामरी (एसटी)विजय पैकराउधेश्वरी पैकरा
41लुंड्रा (एसटी)डा. प्रीतम रामप्रबोज भींज
42अंबिकापुर (सामान्य)टीएस सिंहदेवघोषित नहीं
43सीतापुर (एसटी)अमरजीत भगतरामकुमार टोप्पो
44जशपुर (एसटी)विनयकुमार भगतरायमुनि भगत
45कुनकुरी (एसटी)यूडी मिंजविष्णुदेव साय
46पत्थलगांव (एसटी)रामपुकार सिंहगोमती साय
47 बिलासपुर संभागलैलुंगा (एसटी)विद्यावती सिदारसुनीति सत्यानंद राठिया
48रायगढ़ (सामान्य)प्रकाश शक्राजीत नायकओपी चौधरी
49सारंगढ़ (एससी)उत्तरी जांगड़ेशिव कुमार चौहान
50खरसिया (सामान्य)उमेश पटेलमहेश साहू
51धर्मजयगढ़ (एसटी)लालजीत सिंह राठियाहरिशचंद्र राठिया
52रामपुर (एसटी)फूलसिंह राठियाननकी राम कंवर
53कोरबा (सामान्य)जयसिंह अग्रवाललखनलाल देवांगन
54कटघोरा (सामान्य)पुरुषोत्तम कंवरप्रेमचंद पटेल
55पाली-तानाखार (एसटी)दुलेश्वरी सिदाररामदयाल उइके
56मरवाही (एसटी)डा. केके ध्रुवप्रणव कुमार मरपच्ची
57कोटा (सामान्य)अटल श्रीवास्तवप्रबल प्रताप सिंह जूदेव
58लोरमी (सामान्य)थानेश्वर साहूअरुण साव
59मुंगेली (एससी)संजीत बैनर्जीपुन्नूलाल मोहले
60तखतपुर (सामान्य)डा. रश्मि आशीष सिंहधरमजीत सिंह
61बिल्हा (सामान्य)सियाराम कौशिकधरमलाल कौशिक
62बिलासपुर (सामान्य)शैलेष पांडेयअमर अग्रवाल
63बेलतरा (सामान्य)विजय केशरवानीघोषित नहीं
64मस्तुरी (एससी)दिलीप लहरियाडा. कृष्णमूर्ति बांधी
65अकलतरा (सामान्य)राघुवेंद्र सिंहसौरभ सिंह
66जांजगीर-चांपा (सामान्य)व्यास कश्यपनारायण प्रसाद चंदेल
67सक्तीडा. चरणदास महंतडा. खिलावन साहू
68चंद्रपुर (सामान्य)रामकुमार यादवबहूरानी संयोगिता सिंह
69जैजैपुर (सामान्य)बालेश्वर साहूकृष्णकांत चंद्रा
70पामगढ़ (एससी)शेषराज हरबंशसंतोष लहरे
71 रायपुर संभागसरायपालीघोषित नहींसरला कोसरिया
72बसना (सामान्य)देवेंद्र बहादुर सिंहसंपत अग्रवाल
73खल्लारी (सामान्य)द्वारिकाधीश यादवअलका चंद्राकर
74महासमुंद (सामान्य)घोषित नहींयोगेश्वर राजू सिन्हा
75बिलाईगढ़ (एससी)कविता प्रान लहरेडा. दिनेश लाल जांगड़े
76कसडोलघोषित नहींघोषित नहीं
77बलौदाबाजार (सामान्य)शैलेष नितिन त्रिवेदीटंकराम वर्मा
78भाटापारा (सामान्य)इंदरकुमार सावशिवरतवन शर्मा
79धरसींवा (सामान्य)छाया वर्माअनुज शर्मा
80रायपुर-ग्रामीण (सामान्य)पंकज शर्मामोतीराम साहू
81रायपुर- पश्चिम (सामान्य)विकास उपाध्यायराजेश मूणत
82रायपुर उत्तर (सामान्य)घोषित नहींपुरंदर मिश्रा
83रायपुर-दक्षिण (सामान्य)महंत रामसुंदर दासबृजमोहन अग्रवाल
84आरंग (एससी)शिव कुमार डहरियागुरू खुशवंत सिंह
85अभनपुर (सामान्य)धनेंद्र साहूइंद्रकुमार साहू
86राजिम (सामान्य)अमितेश शुक्लरोहित साहू
87बिंद्रानवागढ़ (एसटी)जनकलाल ध्रुवगोवर्धन राम मांझी
88सिहावा (एसटी)घोषित नहींश्रवण मरकाम
89कुरूद (सामान्य)तारिणी चंद्राकरअजय चंद्राकर
90धमतरीघोषित नहींरंजना दीपेंद्र साहू