रांची, 25 अक्टूबर (आईएएनएस)। रांची में चल रहे दक्षिण एशियाई चैंपियनशिप के दूसरे दिन बीएसएफ के कांस्टेबल रवि कुमार ने देश के लिए रजत पदक जीता। अपनी उपलब्धि से रवि ने बीएसएफ का नाम भी खेलों की दुनिया में प्रतिष्ठित किया है।
रवि कुमार ने शॉटपुट में रजत पदक जीता है। उनकी इस उपलब्धि पर बीएसएफ की तरफ से भी प्रसन्नता व्यक्त की गई।
बीएसएफ के डीजी रवि कुमार की सफलता पर प्रसन्नता जताते हुए उनके योगदान को देश और सीमा सुरक्षा बल के लिए अहम बताया। उन्होंने रवि कुमार के उज्जवल भविष्य की कामना की।
शनिवार रांची में चल रही चौथी दक्षिण एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 का दूसरा दिन है। एथलीट 12 विभिन्न एथलेटिक स्पर्धाओं में 36 पदकों के लिए प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं। भारत ने रांची के बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम के पहले दिन पांच स्वर्ण पदक जीतकर अपना दबदबा बनाया।
मेजबान टीम ने पहले दिन नौ श्रेणियों में पांच स्वर्ण, छह रजत और तीन कांस्य पदक जीते थे। पुरुषों की 5000 मीटर दौड़ में, देश के प्रिंस कुमार ने 14:22.17 सेकंड का समय निकालकर चैंपियनशिप का पहला स्वर्ण पदक जीता। प्रिंस ने श्रीलंका के वक्षण विक्नाराज को पछाड़ दिया, जिन्होंने रजत पदक जीता। महिलाओं की 5000 मीटर दौड़ में, संजना सिंह ने स्वर्ण पदक जीता, जबकि उनकी हमवतन सीमा ने रजत पदक जीता। इस तरह भारत इस स्पर्धा में पहले-दूसरे स्थान पर रहा।
पुरुषों की शॉट पुट स्पर्धा में समरदीप सिंह गिल ने 19.59 मीटर की दूरी तय करके स्वर्ण पदक जीता। श्रीलंका के मिथुनराज ने कांस्य पदक जीता। महिलाओं की शॉटपुट स्पर्धा में भारत की योगिता ने स्वर्ण और शिक्षा ने रजत पदक जीता। पूर्वा सावंत ने महिलाओं की ट्रिपल जंप में रजत पदक जीता। 4×400 मीटर मिश्रित रिले दौड़ में भी भारतीय धावकों ने स्वर्ण पदक जीता।
24 अक्टूबर से रांची में खेली जा रही दक्षिण एशियाई चैंपियनशिप 27 अक्टूबर 2025 तक खेली जाएगी।













