जर्मनी में दो यूक्रेनी नागरिकों की हत्या, एक रूसी हिरासत में

0
68

बर्लिन, 28 अप्रैल (आईएएनएस)। जर्मनी के मर्नौ शहर में दो यूक्रेनी नागरिकों की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई। मामले में संदेह होने पर एक रूसी नागरिक को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस के मुताबिक, 23 और 36 साल की उम्र के दो पुरुषों को एक शॉपिंग सेंटर के परिसर में चाकू से घायल पाया गया।

द कीव इंडिपेंडेंट की रिपोर्ट के अनुसार, उनमें से एक की घटनास्थल पर ही और दूसरे की शनिवार शाम को अस्पताल में मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि मामले में 57 वर्षीय रूसी नागरिक को उसके घर से हिरासत में लिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

इसके पहले फरवरी में जर्मनी में दो यूक्रेनी बास्केटबॉल खिलाड़ियों पर हमला किया गया था। बाद में उनमें से एक की मौत हो गई।