असम में आप को झटका, दो नेता भाजपा में शामिल

0
76

गुवाहाटी, 16 मार्च (आईएएनएस)। असम में आम आदमी पार्टी (आप) को शनिवार को बड़ा झटका लगा। आप के दो नेता पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए।

असम में आप के उपाध्यक्ष रहे जितुल डेका ने अपना इस्तीफा प्रदेश अध्यक्ष भाबेन चौधरी को भेजा।

जितुल डेका ने इस्तीफे में लिखा, “कुछ विशेष कारणों से मैं असम में आप के सभी पदों और प्राथमिक सदस्यता से अपना इस्तीफा दे रहा हूं।”

राज्य में आप के प्रवक्ता रहे सुशांत कुमार नाथ ने भी पार्टी से इस्तीफा दे दिया। डेका और नाथ दोनों गुवाहाटी में राज्य मुख्यालय में भाजपा में शामिल हुए।