Monday, June 15, 2026
SGSU Advertisement
Home खेल पदक तालिका: अमेरिका, चीन टॉप-2 में कायम, भारत 67वें स्थान पर

पदक तालिका: अमेरिका, चीन टॉप-2 में कायम, भारत 67वें स्थान पर

0
145

पेरिस, 8 अगस्त (आईएएनएस)। अमेरिका और चीन पेरिस ओलंपिक मेडल टैली में टॉप-2 में बने हुए हैं और प्रतियोगिता के 13वें दिन क्रमशः 94 और 65 पदकों के साथ इस बढ़त को और बढ़ाना चाहेंगे।

अमेरिका ने 27 स्वर्ण, 35 रजत और 32 कांस्य पदकों के साथ शीर्ष स्थान पर कब्जा किया, जबकि चीन 25 स्वर्ण, 23 रजत और 17 कांस्य पदकों के साथ दूसरे स्थान पर है।

ऑस्ट्रेलिया 18 स्वर्ण, 12 रजत और 11 कांस्य सहित कुल 41 पदकों के साथ तीसरे स्थान पर है।

मेजबान फ्रांस 13 स्वर्ण, 17 रजत और 21 कांस्य सहित 51 पदकों के साथ चौथे स्थान पर है। ब्रिटेन 12 स्वर्ण, 17 रजत और 20 कांस्य जीतकर कुल 49 पदक जीतकर पांचवें स्थान पर है।

भारत तीन कांस्य पदकों के साथ अब 67वें स्थान पर है।

पदक तालिका:

टॉप- 5

1. अमेरिका (27 स्वर्ण , 35 रजत और 32 कांस्य); कुल 94

2. चीन (25 स्वर्ण , 23 रजत और 17 कांस्य); कुल 65

3. ऑस्ट्रेलिया ( 18 स्वर्ण , 12 रजत और 11 कांस्य); कुल 41

4. फ्रांस ( 13 स्वर्ण, 17 रजत और 21 कांस्य); कुल 51

5. ग्रेट ब्रिटेन (12 स्वर्ण, 17 रजत और 20 कांस्य) ; कुल 49