सीएम स्टालिन करेंगे कई कल्याणकारी योजनाओं का लोकार्पण

0
65

चेन्नई, 13 मार्च (आईएएनएस)। तलिमनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन पोलाची पहुंचे हैं जहां वो कई कल्याणकारी परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे। इस परियोजना से 25 हजार लोग लाभान्वित होंगे।

चुनाव आचार संहिता लागू होने से पहले मुख्यमंत्री लोगों को फायदा पहुंचाने के मकसद से कई कल्याणकारी परियोजनाओं को लॉन्च करने जा रहे हैं।

बता दें कि मुख्यमंत्री पेयजल सहित अनेकों परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे। इससे बड़े पैमाने पर लोगों को फायदा पहुंचेगा।

मुख्यमंत्री कुल मिलाकर 520 करोड़ की विकास परियोजना का लोकार्पण करेंगे, जिससे इरोड, नीलगिरी और कोयंबटूर के लोग लाभान्वित होंगे।