16 अप्रैल को महिला आरक्षण बिल पर चर्चा होगी: इमरान मसूद

0
5

सहारनपुर, 3 अप्रैल (आईएएनएस)। कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने महिला आरक्षण बिल को लेकर केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू के बयान पर कहा कि 16 अप्रैल को सत्र बुलाया गया है, उस दिन महिला आरक्षण बिल पर चर्चा होगी।

महिला आरक्षण बिल पर इमरान मसूद ने कहा कि सोनिया गांधी की पहल पर महिला आरक्षण की प्रक्रिया शुरू हुई थी और यह बिल पहले ही पास हो चुका है। ऐसा नहीं है कि यह बिल पास नहीं हुआ था। इसे बस लागू किया जाना था। इसमें कुछ कानूनी अड़चनें हैं। उसे दूर करने के लिए सरकार इसे ला रही है।

किरेन रिजिजू के बयान पर कहा कि 16 अप्रैल को महिला आरक्षण बिल पर ही चर्चा होगी, इसके अलावा कुछ नहीं होगा।

ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की धमकी पर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने तंज कसते हुए कहा कि उनकी धमकी से ईरान को कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है। इधर अमेरिका बयान देता है, उधर दूसरी तरफ ईरान धमकी का जवाब भी अपने अंदाज में देता है। ट्रंप की ओर से जब-जब यह कहा जाता है कि ईरान को खत्म कर देंगे, तब-तब ईरान जवाबी कार्रवाई करता है।

बंगाल को लेकर चीफ जस्टिस के बयान पर कांग्रेस सांसद ने कहा कि जिस प्रकार एसआईआर के जरिए वोटर लिस्ट से लोगों के वोट काटे हैं, वह लोकतंत्र पर एक सीधा प्रश्न छोड़ता है।

कांग्रेस सांसद ने कहा कि एसआईआर के जरिए लोगों के वोट काटना, सीधे तौर पर लोकतंत्र के साथ खिलवाड़ है। मुझे लगता है कि चीफ जस्टिस को इस ओर भी नजर डालना चाहिए।

चंडीगढ़ में भाजपा ऑफिस के बाहर हुए धमाके को लेकर कांग्रेस सांसद ने कहा कि चंडीगढ़ किसके अधीन है, इस सवाल का जवाब तो गृह मंत्रालय ही बेहतर दे सकता है। वहां की कानून व्यवस्था अगर बिगड़ रही है तो यह किसकी जिम्मेदारी है।

ओवैसी के मियां वाले बयान पर उन्होंने कहा कि वह कोई नई बात नहीं कह रहे हैं, हम भी लगातार यह बात बोल रहे हैं।