‘आप’ पंजाब ने युवा विंग के लिए नए पदाधिकारियों की घोषणा की

0
5

चंडीगढ़, 29 मार्च (आईएएनएस)। आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब ने अपनी संगठनात्मक मजबूती के लिए युवा विंग में बड़े पैमाने पर नई नियुक्तियां की हैं। पार्टी ने राज्य स्तर पर युवा विंग के 30 पदाधिकारियों की सूची जारी की है, जिसमें 5 स्टेट वाइस प्रेसिडेंट, 2 स्टेट जनरल सेक्रेटरी, 4 स्टेट सेक्रेटरी और 19 स्टेट जॉइंट सेक्रेटरी शामिल हैं। इसके अलावा कुछ हल्का संगठन इंचार्ज भी नियुक्त किए गए हैं।

‘आप’ पंजाब की ओर से जारी आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, यह घोषणा रविवार को की गई। पार्टी ने स्पष्ट किया कि ये नियुक्तियां पंजाब राज्य में युवा कार्यकर्ताओं को ज्यादा जिम्मेदारी सौंपने और संगठन को मजबूत बनाने के उद्देश्य से की गई हैं।

जारी लिस्ट में नियुक्त पदाधिकारियों में स्टेट वाइस प्रेसिडेंट (युवा विंग) के रूप में रॉबी कांग, अंगद दीप सिंह सोहल, परमिंदर सिंह संधू, तलजिंदर खैरा और हरदीप सिंह स्रान के नाम शामिल हैं। वहीं स्टेट जनरल सेक्रेटरी के रूप में नवलदीप सिंह और संजीव चौधरी (चेची) का नाम शामिल है।

वहीं, स्टेट सेक्रेटरी के रूप में गुरिंदर शेरगिल, दिनेश कश्यप, रविंदर सिंह गिल, शिवराज सिंह विर्क और हरमीत संधू का नाम है। जबकि स्टेट जॉइंट सेक्रेटरी पद के लिए गुरवीर सिंह बाजवा, सेवकपाल सिंह, निशान सिंह चाहल, रॉकी कठूरिया, पारस शर्मा, गुरप्रीत बैंस, योगेश शैली, हितेश ग्रेवाल, अजय कौल, अभि शर्मा, पृथपाल सिंह पड्डा, विशाल शर्मा, हरप्रीत सिंह (विकी चाहल), सुखवंत सिंह पक्का, राजिंदर कम्बोज, कुलदीप समरा, शम सिंह मुदका और गुरदेव कम्बोके की नियुक्ति हुई है।

लिस्ट में चार हल्का संगठन इंचार्ज भी नियुक्त किए गए हैं। फगवाड़ा से गुरदीप सिंह (मेन विंग), अमृतसर सेंट्रल से हरप्रीत सिंह अहलूवालिया, सरदुलगढ़ से राजिंदर सिंह दसोंधिया और मेहल कलां से मेहकप्रीत सिंह के नाम है।

यह सूची मनीष सिसोदिया (स्टेट प्रभारी, पंजाब) और अमन अरोड़ा (स्टेट प्रेसिडेंट, पंजाब) के हस्ताक्षर के साथ जारी की गई है।

आम आदमी पार्टी ने इन नियुक्तियों के माध्यम से युवाओं को पार्टी की मुख्यधारा में लाने और पंजाब के विभिन्न क्षेत्रों में संगठन को और मजबूत करने का संकेत दिया है। पार्टी का मानना है कि ये पदाधिकारी अब युवा विंग के माध्यम से पार्टी की नीतियों को युवाओं तक पहुंचाने, ग्रासरूट स्तर पर काम करने और आगामी चुनावी तैयारियों में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।