आईडीएफ का दावा- अमेर‍िकी सिनेगॉग हमले का ह‍िजबुल्‍लाह से कनेक्‍शन, कमांडर का भाई था हमलावर

0
7

नई द‍िल्‍ली, 15 मार्च (आईएएनएस)। इजरायल ड‍िफेंस फोर्स (आईडीएफ) ने दावा क‍िया क‍ि प‍िछले गुरुवार को अमेर‍िका में मिशिगन सिनेगॉग में हुए आतंकी हमले का कनेक्‍शन ह‍िजबुल्‍लाह से था।

आईडीएफ ने दावा क‍िया क‍ि खुफिया जानकारी से पता चला है क‍ि हमलावर का भाई इब्राहिम मुहम्मद गजाली हिजबुल्लाह का सक्रिय सदस्य था।

आईडीएफ के अनुसार, इब्राहिम को पिछले सप्ताह इजरायली वायु सेना के हमले में मार दिया गया था। 12 मार्च को यहूद‍ियों की प्रार्थना सभा पर हमला करने की कोश‍िश की गई। यह हमला यहूदी समुदाय को न‍िशाना बनाकर क‍िया गया था।

आईडीएफ ने अपने आध‍िकार‍िक सोशल मीड‍िया प्लेटफॉर्म ‘एक्‍स’ पर पोस्ट कर ल‍िखा, ”खुफिया जानकारी से पता चला है क‍ि अमेरिकी सिनेगॉग हमले का हिजबुल्लाह से कनेक्‍शन था।

उन्होंने आगे बताया, “हिजबुल्लाह कमांडर इब्राहिम मुहम्मद गजाली हथियार संचालन का प्रबंधन करने के लिए बैदर यूनिट की एक विशेष शाखा के लिए जिम्मेदार था। यह यूनिट युद्ध के दौरान इजरायली नागरिकों की ओर सैकड़ों रॉकेट लॉन्च करने के लिए जिम्मेदार है। उनका भाई, आयमान मुहम्मद गजाली, पिछले गुरुवार को मिशिगन में हमला करने वाला शख्‍स था। हिजबुल्लाह कमांडर इब्राहिम को पिछले सप्ताह हिजबुल्लाह की एक सैन्य संरचना पर इजरायली वायु सेना के हमले में मार दिया गया।”

साथ ही आईडीएफ ने यह भी दावा क‍िया क‍ि ईरानी शासन की खुफिया एजेंसी के न‍िर्देश पर ही इजरायल के भीतर आतंकवादी हमलों को अंजाम देने का प्रयास क‍िया जाता रहा है।

आईडीएफ ने कहा, “मुहम्मद माजेद अब्द अल-सलाम तौफीक जिदान, एक फिलिस्तीनी आतंकवादी, जिसे ईरानी शासन की खुफिया एजेंसी की ओर से निर्देशित किया गया था।

जिदान एक प्रमुख फिलिस्तीनी आतंकवादी के रूप में सक्रिय था, जो ईरानी आतंकवादी शासन की खुफिया एजेंसी के अधीन काम करता था और जिसने इजरायल के भीतर आतंकवादी हमलों को अंजाम देने का प्रयास किया था।

आईडीएफ के अनुसार, ईरान के साथ बढ़ते तनाव के बीच इजरायल की ओर से लगातार हमला जारी है। इजरायली वायु सेना (आईएएफ) ने रव‍िवार को भी ईरान पर बड़ा हमला क‍िया है। इजरायल ने हवाई हमलों में ईरान के एक ड्रोन भंडारण स्थल को तबाह कर द‍िया है।

आईएएफ के अनुसार, इस हमले के बाद मौके पर मौजूद ईरानी सैन‍िकों में भगदड़ का माहौल बन गया। हमले के बाद अपने बचाव में इधर-उधर भाग रहे सैन‍िकों को भी इजरायल के लड़ाकू व‍िमानों ने ट्रैक कर न‍िशाना बनाया और मार ग‍िराया है।