एपी कलेक्टर कार्यालय में जॉब का चांस, जूनियर असिस्टेंट सहित 29 पदों पर वैकेंसी, जल्द करें अप्लाई

0
7

अमरावती, 10 अप्रैल (आईएएनएस)। नौकरी की तलाश में जुटे युवाओं के लिए एक शानदार मौका सामने आया है। आंध्र प्रदेश कलेक्टर कार्यालय ने जूनियर असिस्टेंट सहित विभिन्न पदों के लिए 29 रिक्तियों की घोषणा की है।

एपी कलेक्टर कार्यालय ने जिन 29 पदों पर आधिकारिक अधिसूचना जारी कर एप्लीकेशन मांगे हैं, उनमें जूनियर असिस्टेंट (जूनियर ऑफिस असिस्टेंट) के 14, टाइपिस्ट (जूनियर ऑफिस असिस्टेंट) के 3, ऑफिस सबऑर्डिनेट के 11 और गैंग मजदूर का 1 पद शामिल हैं।

एपी कलेक्टर कार्यालय की ओर से जारी पदों के लिए ऑफलाइन मोड में आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 21 अप्रैल निर्धारित की गई है। ऐसे में जो योग्य और इच्छुक उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भरने की सोच रहे हैं, उन्हें तय समय सीमा के भीतर अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा करने की सलाह दी जाती है।

अभ्यर्थियों के पास संबंधित पद अनुसार कंप्यूटर और एसोसिएट सॉफ्टवेयर टेस्ट के उपयोग के साथ ऑफिस ऑटोमेशन में दक्षता सहित कोई भी डिग्री होनी चाहिए। इसी के साथ कैंडिडेट्स के पास अन्य निर्धारित पात्रता का होना भी अनिवार्य है।

उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 52 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन मेरिट के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग और स्किल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी पद अनुसार 25,220 से 80,910 रुपए के बीच प्रति माह होगी।

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले एपी कलेक्टर कार्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पद के लिए दिए गए एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड कर उसका प्रिंट आउट निकाल लें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स को आवेदन के साथ अटैच करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन फॉर्म को एक लिफाफे में डालने के बाद उसे दिए गए पते पर डाक कर दें। इसी के साथ आवेदन पत्र की एक कॉपी का प्रिंट आउट भविष्य के लिए सुरक्षित निकाल कर रख लें।