बीजिंग, 20 मार्च (आईएएनएस)। चाइना मीडिया ग्रुप (सीएमजी) और ब्राजील में चीनी दूतावास द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित ‘चाइना इन स्प्रिंग : चीन का विकास और वैश्विक अवसर’ नामक वैश्विक संवाद ब्रासीलिया में आयोजित किया गया।
इस कार्यक्रम में सीपीसी केंद्रीय समिति के प्रचार विभाग के उप मंत्री और सीएमजी के महानिदेशक शन हाइश्योंग और ब्राजील के स्वास्थ्य मंत्री एलेक्जेंडर पैडिला ने वीडियो संदेश दिए।
ब्राजील में चीनी राजदूत जू छिंगछाओ, ब्राजील के राष्ट्रपति भवन के संस्थागत संबंध मंत्रालय के कार्यकारी सचिव मार्सेलो कोस्टा, ब्राजील के राष्ट्रपति भवन के प्रेस कार्यालय के विशेष सलाहकार मार्को कोनोपाकी आदि अधिकारियों ने इसमें भाग लिया और भाषण दिए। इस कार्यक्रम में ब्राजील के राजनीतिक, व्यावसायिक, शैक्षणिक और मीडिया जगत के लगभग 120 अतिथियों ने भाग लिया।
अपने वीडियो भाषण में सीएमजी के महानिदेशक शन हाइश्योंग ने कहा कि चीन में आयोजित एनपीसी और सीपीपीसीसी दो सत्रों के दौरान, चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने उच्च स्तरीय खुलेपन को और विस्तार देने, वैश्विक बाजारों की व्यापक खोज करने तथा अंतरराष्ट्रीय आर्थिक चक्र के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने की आवश्यकता पर जोर दिया। यह चीन के इस स्पष्ट और दृढ़ संकल्प को दर्शाता है कि देश के खुलेपन के द्वार भविष्य में और अधिक व्यापक रूप से खुलते रहेंगे।
ब्राजील में चीनी राजदूत जू छिंगछाओ ने कहा कि 15वीं पंचवर्षीय योजना चीन के विकास के लिए एक नया खाका और पारस्परिक लाभ वाले सहयोग के लिए एक नया दृष्टिकोण है। जैसे-जैसे चीन का विशाल बाजार बढ़ता जा रहा है और बाहरी दुनिया के लिए अधिक स्तर पर खुल रहा है, यह ब्राजील जैसे दुनिया भर के देशों के लिए सहयोग के अधिक अवसर प्रदान करेगा।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

