चीन के डाक उद्योग में तेज वृद्धि

0
5

बीजिंग, 20 मार्च (आईएएनएस)। इस साल के पहले दो महीनों में चीन के डाक उद्योग में वितरण की मात्रा 33 अरब से अधिक हो गई है, जिससे डाक व्यवसाय के बाजार का आकार लगातार बढ़ता दिख रहा है।

चीनी राजकीय डाक ब्यूरो के ताजा आंकड़ों के अनुसार, जनवरी से फरवरी तक देश के डाक उद्योग में कुल वितरण मात्रा 33 अरब 14 करोड़ रही, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 5.6 प्रतिशत अधिक है। इनमें एक्सप्रेस डिलीवरी की मात्रा 30 अरब 49 करोड़ दर्ज की गई, जिसकी वृद्धि दर 7.1 प्रतिशत रही।

बताया जाता है कि जनवरी और फरवरी के दौरान छुट्टियों में बढ़े हुए खर्च, नववर्ष से जुड़े सामान की खरीदारी तथा अन्य मौसमी कारणों से बीफ़, मटन, सी-फूड और फलों जैसे ताजा उत्पादों के साथ-साथ इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों की वितरण मात्रा में भी उल्लेखनीय बढ़ोतरी हुई। बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए कूरियर कंपनियों ने ग्रीन रीसाइक्लिंग बॉक्स का अधिक उपयोग किया और हवाई अड्डों तथा हाई-स्पीड रेल स्टेशनों में भंडारण सेवाएं शुरू कीं।

इसके साथ ही, कूरियर कंपनियों ने बुनियादी ढांचे में सुधार की गति भी तेज की है। इससे न केवल रसद लागत में कमी आने की उम्मीद है, बल्कि पश्चिमी क्षेत्रों में वितरण दक्षता में भी बड़ा इजाफा होगा।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)