घुसपैठ के मुद्दे पर राजनीतिक दलों के बीच मतभेद नहीं होना चाहिए: संजय निरुपम

0
4

मुंबई, 31 मार्च (आईएएनएस)। शिवसेना नेता संजय निरुपम ने कहा कि घुसपैठ के मुद्दे पर देश के राजनीतिक दलों में किसी भी तरह का कोई मतभेद नहीं होना चाहिए।

मुंबई में आईएएनएस से बातचीत में शिवसेना नेता संजय निरुपम ने कहा कि हमारे देश या किसी भी अन्य देश में, अवैध प्रवासियों की घुसपैठ महज एक नारा नहीं है। यह वास्तव में उस देश की सुरक्षा के लिए एक बड़ा खतरा है। हमारे देश में बांग्लादेशी प्रवासियों की समस्या न केवल रोजगार की समस्या पैदा कर रही है, बल्कि सुरक्षा से जुड़े कई सवाल भी खड़े कर रही है। वे ड्रग्स का धंधा करते हैं, और आतंकवाद जैसी गतिविधियों में दुरुपयोग होता है।

संजय निरुपम ने पीएम मोदी के बयान का जिक्र करते हुए कहा कि पीएम मोदी ने साफ तौर पर कहा है कि घुसपैठ के खिलाफ एनडीए का जो संकल्प है, वह सिर्फ चुनावी नारा नहीं है।

उन्होंने कहा कि घुसपैठ के विषय पर देश के राजनीतिक दलों के बीच मतभेद नहीं होना चाहिए।

कर्नाटक के विधायकों को आईपीएल के तीन मुफ्त टिकट मिलने के मामले पर संजय निरुपम ने कहा कि जब बेंगलुरु में आईपीएल का उद्घाटन मैच हुआ था, तो कांग्रेस के मंत्री ने यह मांग की थी कि सभी विधायकों को आईपीएल के 3 मुफ्त टिकट मिलने चाहिए और आयोजकों ने उनकी इस मांग को पूरा कर दिया है। लेकिन, अब तो लगभग यह नियम ही बना दिया है कि आईपीएल मैचों में कर्नाटक के सभी विधायकों को 3 मुफ्त टिकट मिलेंगे। यह बहुत अजीब है। आईपीएल मैच की बजाय विधायक और सांसदों का जनता की सेवा करनी चाहिए। अगर उसमें कोई सहायता या मदद चाहिए तो सरकार से मांग करनी चाहिए।

नक्सलवाद का जिक्र करते हुए संजय निरुपम ने कहा कि अब भारत में नक्सलियों का नामोनिशान ही मिट गया है। ‘लाल आतंकवाद’ के साए से भारत को अब मुक्ति मिलती हुई नजर आ रही है। निश्चित तौर पर हर्ष की बात है, पीएम मोदी की सरकार ने जो डेडलाइन तय किया था, उस डेडलाइन के अंदर नक्सलवाद को खत्म किया जा रहा है।