जॉब अलर्ट: टेरिटोरियल आर्मी में 12 पदों पर भर्ती, जल्द खुलेगा आवेदन पोर्टल

0
3

नई दिल्ली, 13 अप्रैल (आईएएनएस)। भारतीय सेना में शामिल होने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए एक बेहतरीन मौका सामने आया है। टेरिटोरियल आर्मी (प्रादेशिक सेना), जिसे ‘सेकंड लाइन ऑफ डिफेंस’ (रक्षा की दूसरी पंक्ति) भी कहा जाता है, ने कुल 12 पदों पर भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया है।

टेरिटोरियल आर्मी की ओर से जारी पदों के लिए ऑनलाइन मोड में आवेदन प्रक्रिया 20 अप्रैल से शुरू हो जाएगी और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 19 मई निर्धारित की गई है। ऐसे में जो योग्य और इच्छुक उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भरने की सोच रहे हैं, उन्हें आधिकारिक वेबसाइट पर एप्लीकेशन लिंक सक्रिय होने के बाद से तय समय सीमा के भीतर अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा करने की सलाह दी जाती है।

प्रादेशिक सेना ने जिन 12 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं, उनमें से 11 पुरुषों के लिए और 1 महिला के लिए है। वहीं, एप्लीकेशन फॉर्म भरने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान या यूनिवर्सिटी से कम से कम ग्रेजुएशन की डिग्री होना चाहिए। इसी के साथ कैंडिडेट्स के पास अन्य निर्धारित पात्रता का अनुभव होना भी अनिवार्य है।

उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 42 साल निर्धारित की गई है, जिसकी गणना 19 मई के आधार पर की जाएगी। वहीं, आवेदन करते समय उम्मीदवारों को ऑनलाइन माध्यम से रजिस्ट्रेशन शुल्क के रूप में 500 रुपए का भुगतान करना होगा, जिसके बाद ही उनके एप्लीकेशन फॉर्म को स्वीकार किया जाएगा।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन कंप्यूटर-आधारित परीक्षा (सीबीटी), इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन आदि चरणों के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी पद अनुसार 56,100 से 2,17,600 रुपए के बीच प्रति माह होगी। इसी के साथ कैंडिडेट्स को अन्य लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे।

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले टेरिटोरियल आर्मी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पद के लिए दिए गए सक्रिय एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स को सही साइज में अपलोड करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान कर फॉर्म को सबमिट कर दें। लास्ट में आवेदन पत्र का प्रिंट आउट भविष्य के संदर्भ के लिए सुरक्षित निकाल कर रख लें।