ली छ्यांग ने च्यांगशी में कार्यकर्ताओं और आम जनता से मुलाकात की

0
8

बीजिंग, 11 फरवरी (आईएएनएस)। सीपीसी केंद्रीय समिति के पोलित ब्यूरो की स्थायी समिति के सदस्य और चीनी प्रधानमंत्री ली छ्यांग ने 9 से 10 फरवरी तक च्यांगशी प्रांत के गांझोउ में जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं और जनता से मुलाकात की और सभी को नववर्ष की शुभकामनाएं दीं।

ली छ्यांग ने सीपीसी केंद्रीय समिति के महासचिव शी चिनफिंग के पुराने क्रांतिकारी आधार क्षेत्रों के पुनरुद्धार और विकास में तेजी लाने संबंधी महत्वपूर्ण निर्देशों को पूरी तरह से लागू करने, पुराने क्रांतिकारी आधार क्षेत्रों के विकास में सहयोग देने संबंधी सीपीसी केंद्रीय समिति के निर्णयों और योजनाओं को पूरी तरह से कार्यान्वित करने, विशिष्ट और लाभकारी उद्योगों को सक्रिय रूप से विकसित करने और लोगों के जीवन स्तर की गारंटी और सुधार के लिए ईमानदारी से काम करने की आवश्यकता पर जोर दिया, ताकि लोग अधिक सुखी, स्वस्थ और समृद्ध जीवन जी सकें।

निरीक्षण दौरे में ली छ्यांग ने कहा कि महासचिव शी चिनफिंग पुराने क्रांतिकारी आधार क्षेत्रों के लोगों के बारे में बहुत चिंतित हैं। अश्व वर्ष का वसंत उत्सव नजदीक आ रहा है, इसलिए मैं सीपीसी केंद्रीय समिति और राज्य परिषद की ओर से आप सभी से मिलने और नववर्ष की शुभकामनाएं देने आया हूं। आप सभी को अश्व वर्ष की समृद्धि, अच्छे स्वास्थ्य, कार्यों में सफलता और परिवारों में खुशियों की कामना करता हूं।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)