घर पर बैठने के बजाय कामकाजी बनें महिलाएं : शहनाज हुसैन

0
6

नई दिल्ली, 11 मार्च (आईएएनएस)। दिल्ली स्थित श्रीलंका उच्चायोग में महिला दिवस पर विशेष कार्यक्रम ‘अनफिल्टर्ड, हर ट्रुथ’ का आयोजन किया गया, जिसमें भारतीय व्यवसायी शहनाज हुसैन शामिल हुईं।

इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए शहनाज हुसैन ग्रुप की संस्थापक और प्रबंध निदेशक शहनाज हुसैन ने कहा, “मेरा मानना ​​है कि हर महिला को काम करना चाहिए, कुछ ऐसा करना चाहिए जो उसे पसंद हो न कि घर पर बैठना चाहिए। जीवन में यह मायने नहीं रखता कि आप क्या चाहती हैं बल्कि यह मायने रखता है कि आप उसे कितनी शिद्दत से चाहती हैं। अगर आप कुछ चाहती हैं, तो कोई आपको रोक नहीं सकता। नारी शक्ति नाम की एक चीज होती है और महिलाओं को इसे बढ़ावा देना चाहिए।”

वहीं, श्रीलंका के उच्चायुक्त महिशिनी कोलोन ने बताया कि हाल ही में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस था। जिसको लेकर उच्चायोग में कार्यक्रम ‘अनफिल्टर्ड, हर ट्रुथ’ आयोजित किया जा रहा है। यह महिलाओं को अपनी कहानियां सुनाने का अवसर प्रदान करेगा। उन्होंने कहा, “इस वर्ष श्रीलंका की पहली प्रधानमंत्री सिरीमावो भंडारनाइके द्वारा उच्चायोग की नींव रखे जाने की 66वीं वर्षगांठ है। इस परिसर में वही पत्थर लगा है, जहां सिरीमावो भंडारनाइके ने भारत की अपनी पहली आधिकारिक यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री के रूप में पत्थर रखा था। इसलिए हमने उनकी स्मृति और विरासत का जश्न मनाने का फैसला किया।”

महिशिनी कोलोन ने भारत और श्रीलंका के संबंधों के बारे में कहा, “हमारे राष्ट्रपति एआई शिखर सम्मेलन के लिए दिल्ली आए थे और यह उनकी दूसरी यात्रा थी। प्रधानमंत्री मोदी ने अप्रैल में श्रीलंका का दौरा किया था। हमारे पास एक संयुक्त बयान है जो दोनों देशों के लिए समकालीन महत्व के सभी क्षेत्रों को कवर करता है। डिजिटल कनेक्टिविटी, अर्थव्यवस्था, एफटीए में सुधार, एआई और डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन जैसे मुद्दों पर चर्चा हो रही है। संकट के समय भारत ने श्रीलंका की मदद की थी। अब सभी क्षेत्रों में सहयोग के दरवाजे खुले हैं लेकिन डिजिटल व अर्थव्यवस्था पर विशेष प्राथमिकता है।”

महिशिनी ने कहा, “डिजिटल कनेक्टिविटी, अर्थव्यवस्था, एफटीए में सुधार, एआई और डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन जैसे मुद्दों पर चर्चा हो रही है। संकट के समय भारत ने श्रीलंका की मदद की थी। अब सभी क्षेत्रों में सहयोग के लिए खुले हैं लेकिन डिजिटल और अर्थव्यवस्था पर विशेष प्राथमिकता है।”