नफरत फैलाने वाली संस्थाओं पर प्रतिबंध लगाना चाहिए: एसटी हसन

0
5

मुरादाबाद, 8 अप्रैल (आईएएनएस)। समाजवादी पार्टी के नेता एसटी हसन ने कहा कि नफरत फैलाने वाली संस्थाओं पर प्रतिबंध लगाना चाहिए।

संघ और भाजपा को लेकर हाल ही में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने विवादित बयान दिया था। समाजवादी पार्टी के नेता एसटी हसन ने उनके बयान का समर्थन किया।

अमेरिका और ईरान के बीच दो सप्ताह के संघर्ष विराम पर एसटी हसन ने कहा कि अमेरिका पिछले 15 दिनों से इस युद्ध से बाहर निकलने की कोशिश कर रहा था। ट्रंप इसमें बुरी तरह फंस गए थे। उन्होंने ईरान की ताकत, वहां के लोगों के जज्बे और दुनिया भर के मुसलमानों की भावनाओं को कम कर आंका था। जिस तरह से ईरान ने जवाब दिया है, दुनिया को भी अचंभा हुआ है कि ईरान ने कैसे इतना तगड़ा जवाब दिया।

बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के खिलाफ असम भाजपा ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। भाजपा ने आरोप लगाया कि खड़गे ने 6 अप्रैल को असम के श्रीभूमि जिले के नीलाबाजार में एक रैली के दौरान भड़काऊ और अपमानजनक भाषण दिया।

शिकायतकर्ता ने दावा किया कि खड़गे के इन बयानों से भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों की भावनाएं बुरी तरह आहत हुई हैं। आरोप है कि ऐसे बयान समाज में नफरत फैलाने और सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने का काम करते हैं। इससे असम के मूल निवासियों के बीच झड़पें भी हो सकती हैं।