नई दिल्ली, 21 मार्च (आईएएनएस)। नेशनल कैपिटल रीजन ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (एनसीआरटीसी) में नौकरी करने की इच्छा रखने वालों के लिए यह एक शानदार मौका है। एनसीआरटीसी ने असिस्टेंट मैनेजर (इलेक्ट्रिकल) के 4 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है।
एनसीआरटीसी की ओर से जारी पदों के लिए ऑनलाइन मोड में आवेदन प्रक्रिया 18 मार्च से शुरू हो चुकी है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 17 अप्रैल निर्धारित की गई है। ऐसे में जो योग्य और इच्छुक उम्मीदवार एप्कीकेशन फॉर्म भरने की सोच रहे हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के बाद तय समय सीमा के भीतर अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं।
आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान या यूनिवर्सिटी से संबंधित पद अनुसार बीई/बीटेक (इलेक्ट्रिकल) या इससे समकक्ष डिग्री होनी चाहिए। इसी के साथ कैंडिडेट्स के पास, केंद्र/राज्य सरकार/सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों में कम से कम 20 साल काम करने का अनुभव होना चाहिए। इसके अलावा उम्मीदवारों के पास अन्य निर्धारित पात्रता का होना भी अनिवार्य है।
अभ्यर्थियों की अधिकतम आयु 65 साल निर्धारित की गई है, जिसकी गणना 17 अप्रैल के आधार पर की जाएगी। वहीं, योग्य उम्मीदवारों का चयन शॉर्टलिस्टिंग, इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा। चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी 68,189 रुपए प्रति महीने से होगी।
ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले एनसीआरटीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद जारी पद से संबंधित सक्रिय आवेदन लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स को सही साइज में अपलोड करें। फिर फॉर्म को चेक कर सबमिट कर दें। लास्ट में एप्लीकेशन फॉर्म का प्रिंट आउट भविष्य के लिए निकाल लें।
=सफलतापूर्वक ऑनलाइन आवेदन करने के बाद उम्मीदवारों को लास्ट डेट तक अपने एप्लीकेशन का प्रिंट आउट और सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स एक लिफाफे में डालकर ‘कैरियर सेल, मानव संसाधन विभाग, गतिशक्ति भवन, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम, आईएनए कॉलोनी, नई दिल्ली – 110023’ पते पर पोस्ट करना होगा।

