नई दिल्ली, 14 मार्च (आईएएनएस)। साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच 15 मार्च से टी20 सीरीज शुरू होने जा रही है। साउथ अफ्रीकी टीम इस दौरे पर पांच मुकाबले खेलेगी। सभी मैच अलग-अलग स्टेडियम में खेले जाने हैं।
दोनों देशों के बीच पहला टी20 मैच 15 मार्च को माउंट माउंगानुई में खेला जाएगा। इसके बाद 17 मार्च को हैमिल्टन में सीरीज का दूसरा मैच आयोजित होगा। तीसरा मैच ऑकलैंड में 20 मार्च को होगा, जिसके बाद वेलिंगटन चौथे मैच की मेजबानी करेगा। सीरीज का अंतिम मुकाबला क्राइस्टचर्च में 25 मार्च को आयोजित होगा।
न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका की पुरुष टीमों के बीच साल 2005 से अब तक कुल 20 टी20 मैच खेले गए हैं। इस दौरान साउथ अफ्रीका का पलड़ा भारी रहा, जिसने अब तक कुल 12 मैच अपने नाम किए हैं। वहीं, कीवी टीम ने 8 मुकाबलों में जीत दर्ज की है।
न्यूजीलैंड की टीम ने हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीतने का गोल्डन चांस गंवाया है। इस टीम को फाइनल मैच में टीम इंडिया ने 96 रन से मात दी। वहीं, ग्रुप स्टेज के सभी 4 मैच जीतने के बाद साउथ अफ्रीका ने सुपर-8 के तीनों मैच जीते, लेकिन सेमीफाइनल में उसे न्यूजीलैंड ने 9 विकेट से रौंदा।
साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच टी20 सीरीज का कार्यक्रम:
15 मार्च: पहला टी20 मैच, (माउंट माउंगानुई, बे ओवल)
17 मार्च: दूसरा टी20 मैच, (हैमिल्टन, सेडन पार्क)
20 मार्च: तीसरा टी20 मैच, (ऑकलैंड, ईडन पार्क)
22 मार्च: चौथा टी20 मैच, (वेलिंगटन, स्काई स्टेडियम)
25 मार्च: पांचवां टी20 मैच, (क्राइस्टचर्च, हेगले ओवल)
साउथ अफ्रीका की टीम: टोनी डी जोरजी, जेसन स्मिथ, जॉर्डन हरमन, जॉर्ज लिंडे, वियान मुल्डर, कॉनर एस्टरहुइजन (विकेटकीपर), प्रेनेलन सुब्रायन, डियान फॉरेस्टर, गेराल्ड कोएत्जी, ओटनील बार्टमैन, केशव महाराज (कप्तान), लुथो सिपामाला, रुबिन हरमन, एंडिले सिमेलेन, नकोबानी मोकोएना।
न्यूजीलैंड की टीम: डेवोन कॉन्वे (विकेटकीपर), टिम रॉबिन्सन, टॉम लैथम, जेम्स नीशम, जोश क्लार्कसन, मिचेल सेंटनर (कप्तान), बेवन जैकब्स, नाथन स्मिथ, काइल जैमीसन, लॉकी फर्ग्यूसन, ईश सोढ़ी, कोल मैककॉन्ची, डेन क्लीवर, निक केली, बेन सियर्स, कैटेन डी क्लार्क, जेडन लेनोक्स, जैक फॉल्क्स।

