एनटीपीसी में नौकरी का सुनहरा अवसर, सीनियर मैनेजर व इंजीनियर पद के लिए 16 मार्च से पहले करें आवेदन

0
5

नई दिल्ली, 11 मार्च (आईएएनएस)। भारत सरकार की सबसे बड़ी बिजली उत्पादन कंपनी, नेशनल थर्मल पावर कॉर्पोरेशन (एनटीपीसी) लिमिटेड में नौकरी करने की इच्छा रखने वालों के लिए एक शानदार मौका सामने आया है। एनटीपीसी ने सीनियर मैनेजर और इंजीनियर के कुल 8 पदों पर भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया है।

एनटीपीसी की ओर से जारी पदों के लिए ऑनलाइन मोड में आवेदन प्रक्रिया 2 मार्च से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 16 मार्च निर्धारित की गई है। ऐसे में जो योग्य और इच्छुक उम्मीदवार संबंधित पद के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरने की सोच रहे हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के बाद तय समय सीमा के भीतर अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं।

एनटीपीसी ने जिन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं, उनमें सीनियर मैनेजर और इंजीनियर के 4-4 पद शामिल है, जिसके लिए अप्लाई करने वाले अभ्यर्थियों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान या यूनिवर्सिटी से संबंधित पद अनुसार केमिकल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन की डिग्री या इससे संबंधित क्वालिफिकेशन न्यूनतम 60 प्रतिशत अंकों के साथ होना आवश्यक है।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की अधिकतम आयु 32 से 44 साल के बीच निर्धारित की गई है। वहीं, आरक्षित वर्ग से आने वालों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। सीईएल की ओर से जारी पद के लिए तय समय सीमा के भीतर सफलतापूर्वक रजिस्ट्रेशन करने वालों में से योग्य अभ्यर्थियों का चयन लिखित टेस्ट, इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित उम्मीदवार की सेलरी पद के अनुसार 50,000 से 2,20,000 रुपए प्रतिमाह होगी।

आवेदन वाले अभ्यर्थियों को अपने वर्ग अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन मोड में करना होगा, जिसके बाद ही उनके आवेदन को स्वीकार किया जाएगा। यह जनरल/ईडब्ल्यूएस/ओबीसी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 500 रुपए है। वहीं, अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/पीडब्ल्यूबीडी/एक्स-सर्विसमैन और महिला उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन फीस में छूट दी गई है।

ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले एनटीपीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होम पेज पर जाने के बाद जारी पद से संबंधित आवेदन लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स, फोटो और सिग्रनेचर को सही साइज और फॉन्ट में अपलोड करें। फिर अपने वर्ग अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान करें। इसके बाद फॉर्म को चेक कर सबमिट कर दें। लास्ट में रजिस्ट्रेशन फॉर्म का प्रिंटआउट भविष्य के लिए निकाल लें।