पश्चिम बंगाल की जनता ममता बनर्जी को टाटा-बाय-बाय बोलने वाली है: योगेंद्र चंदोलिया

0
10

नई दिल्ली, 31 मार्च (आईएएनएस)। भाजपा सांसद योगेंद्र चंदोलिया ने पश्चिम बंगाल चुनाव को लेकर आईएएनएस से कहा कि चुनाव आयोग शांत ढंग से पश्चिम बंगाल में चुनाव कराने के लिए प्रयास कर रहा है।

उन्होंने कहा कि आजादी के 76 वर्षों बाद, आज भी कोई सरकार इतनी निरंकुश हो जाए कि राजनीतिक पार्टी को लोगों और आम लोगों को घुटने टेकने पर मजबूर कर दे, यह बहुत गलत काम है। जनता जिसको चाहेगी उसको चुनेगी। लेकिन जिस प्रकार से ममता बनर्जी अहिंसा और गुंडागर्दी पर उतारू हैं, इससे साफ है कि वह कैसे भी सरकार में वापस आना चाहती हैं।

उन्होंने कहा कि प्रशासन कभी भी किसी को जीता नहीं सकता, क्योंकि जितना प्रशासन निरंकुश होगा, लोगों में उतना ही रोष बढ़ेगा। वहां की जिस तरह से स्थिति है, जनता ममता बनर्जी को टाटा-बाय-बाय बोलने वाली है और भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी। हमारे प्रतिनिधि मंडल ने उनकी हरकतों को चुनाव आयोग से बताया है। समय-समय पर हमारे नेता चुनाव आयोग को अपनी बातें बताएंगे।

नालंदा मंदिर भगदड़ को लेकर उन्होंने कहा कि धार्मिक स्थल पर किसी की मौत बड़ा दुखद है। प्रशासन को सचेत रहना चाहिए। दर्शनार्थियों को भी अपनी जान की चिंता करनी चाहिए। इस दुखद हादसे पर शोक व्यक्त करता हूं।

देहरादून में हुई हत्या पर उन्होंने कहा कि किसी की हत्या अच्छी बात नहीं है। ब्रिगेडियर की हत्या की वजह जांच में सामने आएगी। लेकिन विपक्ष की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाने की आदत है। कोई भी सरकार कानून व्यवस्था को लेकर चूकती नहीं है; वह काम करती है।

नक्सलवाद को लेकर सदन में गृह मंत्री अमित शाह के बयान पर सांसद योगेंद्र चंदोलिया ने कहा कि आजादी के इतने वर्षों के बाद भी नक्सलवाद किस प्रकार पनप रहा था? कई राज्य नक्सलवाद से पीड़ित थे। प्रधानमंत्री और गृह मंत्री ने मिलकर तय किया कि नक्सलवाद को घुटने टेकने पर मजबूर कर देंगे। आज नक्सलवाद काफी कम बचा है। कांग्रेस ने पीछे से नक्सलवाद को बढ़ावा दिया है। फूट डालो राज करो कांग्रेस की पुरानी नीति है। बातचीत के माध्यम सरकार की कोशिश है कि नक्सली, नक्सलवाद को छोड़कर मुख्य धारा में वापस लौटें।