विश्व बिरादरी के लिए खतरा बनता जा रहा पाकिस्तान, इसका खात्मा जरूरी: तहसीन पूनावाला

0
5

पुणे, 17 मार्च (आईएएनएस)। राजनीतिक विश्लेषक तहसीन पूनावाला ने पाकिस्तान पर जोरदार निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यह मुल्क हमेशा से ही आतंकी कृत्यों में संलिप्त रहा है। ऐसी स्थिति अगर अब इसका अस्तित्व रहा, तो यह हम सभी लोगों के लिए खतरा बन सकता है।

उन्होंने मंगलवार को समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में कहा कि रमजान के पाक महीने में पाकिस्तान जो एक मुस्लिम देश है, दूसरे मुस्लिम देश अफगानिस्तान पर हमला करता है। वहां के अस्पताल को निशाना बनाता है। इसी तरह जब इजरायल गाजा पर हमला करता है, वहां के मासूम बच्चों को निशाना बनाता है, तो भारत में सभी लोग बोलने लग जाते हैं। इजरायल के इस कृत्य की आलोलना करने लग जाते हैं, बिल्कुल करनी भी चाहिए। इस तरह की स्थिति को किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाना चाहिए। यह बिल्कुल गलत है।

उन्होंने कहा कि अब जब पाकिस्तान ने अपने दूसरे मुस्लिम देश अफगानिस्तान पर हमले की जुर्रत की है, तो ऐसी स्थिति में भारत में भी लोगों को सामने आकर पाकिस्तान की आलोचना करनी चाहिए। लोगों को सामने आकर यह कहना चाहिए कि पाकिस्तान के इस कृत्य को किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जा सकता है।

राजनीतिक विश्लेषक तहसीन पूनावाला ने इस बात पर जोर देते हुए कहा कि मौजूदा समय में अपने कुकृत्यों की वजह से पाकिस्तान विश्व बिरादरी के लोगों के लिए खतरा बनता जा रहा है। ऐसी स्थिति में हमारे लिए यह जरूरी हो जाता है कि हम सभी एकजुट होकर पाकिस्तान के खिलाफ आवाज उठाएं।

उन्होंने कहा कि मौजूदा परिस्थिति को ध्यान में रखते हुए अब पाकिस्तान की हरकतों को किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जा सकता है, यह बिल्कुल गलत है। अब हम सभी लोगों का हित इसी में निहित है कि पाकिस्तान को खत्म ही कर दिया जाए।