यह देश को नई दिशा दिखाने वाला बजट है : मंत्री विश्वास सांरग

0
7

भोपाल, 1 फरवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री विश्वास सांरग ने बजट को देश को नई दिशा दिखाने वाला करार दिया। उन्होंने कहा कि इस बजट में समाज के विभिन्न वर्गों का विशेष ख्याल रखा गया है। खासकर, महिलाओं और युवाओं के लिए। इस बजट में महिलाओं को सशक्त करने का खाका नए सिरे से निर्धारित किया गया है, जिसे जल्द ही धरातल पर उतारने का प्रयास किया जाएगा।

उन्होंने रविवार को आईएएनएस से बातचीत में दावा किया कि इस बजट से आने वाले दिनों में रोजगार के नए-नए अवसर सृजित होंगे। निवेश का भी मार्ग प्रशस्त होगा। इससे विकास को एक नई गति मिलेगी।

इसके अलावा, उन्होंने कहा कि इस बजट में खेलो इंडिया मिशन की भी स्थापना की गई है। कॉरपोरेट सेक्टर में भी टैक्स को लेकर कई तरह की रियायतें मिलने वाली हैं। आखिर में यह कहना गलत नहीं होगा कि यह बजट विकसित भारत की नींव रखने में कारगर साबित होगा।

भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि देश का बजट गरीबों, युवाओं, खेल प्रेमियों और किसानों के कल्याण को ध्यान में रखकर बनाया गया है। इसमें छात्रों, व्यापार और महिलाओं के विकास पर भी विशेष ध्यान दिया गया है, जिसमें ‘लखपति दीदी’ बनाने की योजना भी शामिल है। कुल मिलाकर, यह बजट किसानों और कृषि क्षेत्र का सम्मान करता है और एक विकसित भारत की परिकल्पना तथा देश के भविष्य के स्वरूप को दर्शाता है।

उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में विकसित भारत की रूपरेखा कैसी होगी। उसे देखते हुए यह बजट काफी कारगर साबित होने जा रहा है। इस बजट में देश के विकास को नई गति कैसे मिलेगी। इस बात का विशेष ध्यान रखा गया है।

वहीं, पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने भी इस बजट की तारीफ की। उन्होंने कहा कि देश के विकास के लिहाज से यह बजट काफी कारगर साबित होने जा रहा है। भारत को कैसे 2047 तक विकसित राष्ट्र में तब्दील किया जाए। इस बात का इस बजट में विशेष ध्यान रखा गया है। साथ ही, इस देश में कैसे एक स्वस्थ प्रतिस्पर्धा बनी रहे। इस बात का भी विशेष ध्यान रखा गया है।