पानीपत, 17 सितंबर (आईएएनएस)। ‘मातृ वंदना योजना’ और ‘सुकन्या समृद्धि योजना’ के लाभार्थियों ने बुधवार को बताया कि कैसे इन दोनों ही योजनाओं ने उनकी जिंदगी में सकारात्मक ऊर्जा का संचार किया और कैसे इस योजना ने उनकी जिंदगी को बदलकर रख दिया। लाभार्थियों ने इस योजना के लिए केंद्र की मोदी सरकार का धन्यवाद किया और कहा कि प्रधानमंत्री लगातार देश के लोगों के हितों के बारे में सोच रहे हैं।
समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में लाभार्थी कौशिल्या ने मातृ वंदना योजना की अहमियत पर प्रकाश डाला और बताया कि मैंने इस योजना का लाभ प्राप्त किया। मुझे तीन किस्तों में इसकी राशि प्राप्त हुई। मेरी आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं थी। इससे मुझे आर्थिक लाभ प्राप्त हुआ। यह एक अच्छी स्कीम है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं के लिए अच्छी स्कीम चलाई।
उन्होंने कहा कि हम प्रधानमंत्री मोदी को कहना चाहते हैं कि यह एक अच्छी स्कीम है। इससे महिलाओं को काफी लाभ पहुंचा है। हमारे खानपान में भी इससे काफी सुधार आया है। पहले हमें बहुत तरह की आर्थिक चुनौतियों का सामना करना पड़ता था, लेकिन अब ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। हमें कई तरह का फायदा मिल पा रहा है। इसके लिए हम प्रधानमंत्री का दिल से धन्यवाद देना चाहेंगे। इस योजना से महिलाओं को विभिन्न प्रकार की आर्थिक जरूरतों की पूर्ति हो पा रही है। निसंदेह यह एक अच्छी स्कीम है।
वहीं, लाभार्थी इंदू ने महिला समृद्धि योजना का जिक्र कर इसकी अहमियत को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ स्कीम का यह एक अच्छा हिस्सा है। इस स्कीम के तहत हमें बेटी की उम्र 14 साल तक होने पर एक निर्धारित राशि जमा करनी होती है। इसके बाद जब वो 18 साल की हो जाएगी, तो हमें इस योजना के तहत निर्धारित राशि प्राप्त होगी, जो निश्चित तौर पर हम जैसे निर्धन परिवारों से आने वाले लोगों के लिए बड़ी आर्थिक मदद साबित होगी।
उन्होंने कहा कि यह योजना वाकई में अच्छी है। इस योजना से हमारे जीवन में बड़ा बदलाव आया है। कल अगर हमारी बेटी बड़ी होगी, तो हमें ज्यादा कोई टेंशन नहीं होगा। हम चाहते हैं कि वह आगे चलकर प्रधानमंत्री की कुर्सी की जिम्मेदारी संभाले।


