भोपाल, 9 अप्रैल – अखिल भारतीय जनविज्ञान नेटवर्क और भारत ज्ञान विज्ञान समिति के संयुक्त तत्वावधान में एक वर्षीय राष्ट्रव्यापी अभियान ‘जो है उससे बेहतर चाहिए (Future of India)’ की महत्वपूर्ण बैठक आज एकता परिषद, गांधीभवन, भोपाल में संपन्न हुई। इस अवसर पर अभियान के पोस्टर भी जारी किए गए।
यह अभियान 1 मई से पूरे देश में शुरू हो रहा है। इसका मुख्य फोकस शिक्षा, स्वास्थ्य, वैज्ञानिक चेतना, पर्यावरण, आत्मनिर्भरता और रोजगार जैसे जन-मुद्दों पर रहेगा। अभियान के तहत सांस्कृतिक और सामाजिक माध्यमों से जनता के बीच ज़मीनी स्तर पर संवाद स्थापित किया जाएगा।
मध्यप्रदेश में इन संगठनों का होगा अहम योगदान
मध्यप्रदेश में इस अभियान का नेतृत्व कर रहे हैं :
मध्यप्रदेश भारत ज्ञान विज्ञान समिति
एकलव्य
मध्यप्रदेश विज्ञान सभा
ये संगठन लंबे समय से इन मुद्दों पर प्रदेश में सक्रिय हैं।
अखिल भारतीय जनविज्ञान नेटवर्क की राष्ट्रीय सचिव आशा मिश्र ने अभियान की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत की। विभिन्न संगठनों और संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने विषयों पर अपने विचार साझा किए।
वर्तमान देश-दुनिया की परिस्थितियों को देखते हुए आयोजकों ने इस अभियान को और अधिक व्यापक एवं सफल बनाने के लिए अन्य सामाजिक, सांस्कृतिक व शैक्षणिक संगठनों से सहभागिता और सहयोग का आह्वान किया।
इस अवसर पर निम्नलिखित गणमान्य व्यक्तियों ने अभियान के पोस्टर जारी किए:
राजेंद्र कोठारी (प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता)
देवीलाल पाटीदार (चित्रकार-शिल्पकार)
मनोज कुलकर्णी (चित्रकार-कहानीकार)
अभिताभ पांडेय (जनविज्ञानी एवं रंगमंच कलाकार)
उपासना बेहार (सामाजिक कार्यकर्ता)
अश्विनी कमल (सामाजिक कार्यकर्ता)
बैठक का संचालन एस. आर. आज़ाद ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन सुभाष शर्मा द्वारा किया गया।





