वरुण धवन ने शेयर की सिद्धार्थ और कियारा के साथ फोटो, कैप्शन में लिखा-बहस...
मुंबई, 31 अक्टूबर (आईएएनएस)। अभिनेता वरुण धवन ने सिद्धार्थ मल्होत्रा और उनकी पत्नी कियारा आडवाणी के साथ अपनी मुलाकात की एक झलक साझा की है। इससे दोनों अभिनेताओं के बीच किसी भी तरह की प्रतिद्वंद्विता की अटकलों पर विराम लग गया है।
‘पंजाबियों को लड़ना मत सिखाओ,’ आलोचकों पर बरसे दिलजीत दोसांझ, अभिजीत दिपके ने दी...
मुंबई, 31 अक्टूबर (आईएएनएस)। पंजाबी गायक और अभिनेता दिलजीत दोसांझ ने शुक्रवार को नई दिल्ली में आयोजित अपने 'ऑरा इंडिया टूर' के पहले कॉन्सर्ट के दौरान उन आलोचनाओं का जवाब दिया, जो उनके "मैं एक कलाकार हूं" वाले बयान के बाद सामने आई थीं।
दिलजीत दोसांझ ने कॉन्सर्ट में दिल्ली पुलिस को किया सलाम, बोले- महिला अधिकारी में...
नई दिल्ली, 31 अक्टूबर (आईएएनएस)। गायक-अभिनेता दिलजीत दोसांझ ने शुक्रवार को दिल्ली में अपने लाइव कॉन्सर्ट के दौरान एक महिला पुलिस अधिकारी के साथ एक भावुक पल साझा किया। उन्होंने पुलिसकर्मियों की सेवा के लिए उन्हें सलाम किया और कहा कि इस अधिकारी को देखकर उन्हें अपनी मां की याद आ गई।
केदारनाथ दर्शन विवाद पर सारा अली खान के समर्थन में सोनिया बंसल, बोलीं- ‘मंदिर...
मुंबई, 30 अक्टूबर (आईएएनएस)। 'बिग बॉस 17' फेम एक्ट्रेस सोनिया बंसल ने केदारनाथ मंदिर में दर्शन करने को लेकर विवादों में आईं सारा अली खान का समर्थन किया है। सोनिया का कहना है कि किसी भी इंसान की धार्मिक आस्था उसका निजी मामला है और उसे अपनी मर्जी से किसी भी धार्मिक स्थल पर जाकर प्रार्थना करने और आशीर्वाद लेने की आजादी होनी चाहिए।
‘मटरगश्ती’ में चारू का किरदार मिलने पर बोलीं सौम्या उनियाल, ‘डायरी में पहले ही...
मुंबई, 30 अक्टूबर (आईएएनएस)। एक्टर सौम्या उनियाल इन दिनों सीरीज 'मटरगश्ती' में चारू के किरदार को लेकर चर्चा में हैं। सौम्या के लिए यह रोल उनकी उस ख्वाहिश के पूरा होने जैसा है, जिसे उन्होंने कभी अपनी डायरी में लिखा था।
पहली बार पंकज त्रिपाठी के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी अदिति राव हैदरी, ‘हेलेन’ का...
मुंबई, 30 अक्टूबर (आईएएनएस)। अभिनेत्री अदिति राव हैदरी आगामी पारिवारिक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 'पारिवारिक मनोरंजन' में अभिनेता पंकज त्रिपाठी के साथ नजर आएंगी। अभिनेत्री ने बताया कि को-स्टार पंकज त्रिपाठी के साथ काम करना उनके मजेदार अनुभवों में से एक रहा।
ऑस्कर की दौड़ में शामिल हुई प्रियंका चोपड़ा की शॉर्ट फिल्म ‘वी वर हियर’
मुंबई, 30 अक्टूबर (आईएएनएस)। अभिनेत्री और निर्माता प्रियंका चोपड़ा जोनस की भारतीय शॉर्ट फिल्म 'वी वर हियर' को ऑस्कर की रेस में शामिल होने के लिए योग्य हो गई है। इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए प्रियंका ने कहा कि यह फिल्म एक समकालीन और महत्वपूर्ण विषय को नए तथा दिलचस्प अंदाज में प्रस्तुत करती है।
‘अब हमारा परिवार पूरा है’. शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत ने तीसरे बच्चे...
मुंबई, 30 अक्टूबर (आईएएनएस)। बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत ने परिवार बढ़ाने की अटकलों पर विराम लगा दिया है। मीरा ने कहा है कि वह और शाहिद अब तीसरा बच्चा नहीं चाहते और उनका परिवार पूरा है।
मेनस्ट्रीम सिनेमा में हमेशा पुरुषों का दबदबा रहा, लेकिन अब बदल रहा है दौर...
मुंबई, 30 अक्टूबर (आईएएनएस)। अभिनेता मनोज बाजपेयी इन दिनों क्राइम थ्रिलर फिल्म 'गजब रात' में नजर आ रहे हैं। अभिनेता का मानना है कि जहां मेनस्ट्रीम बॉलीवुड में हमेशा से ही पुरुष किरदारों का दबदबा रहा है, वहां महिलाएं भी धीरे-धीरे और मजबूती से फिल्मों में लीड करती आ रही हैं।
रवि दुबे ने पत्नी सरगुन की जमकर की तारीफ, बोले- ‘उनमें ऐसी खूबियां हैं,...
मुंबई, 30 अक्टूबर (आईएएनएस)। एक्टर रवि दुबे अपनी पत्नी और एक्ट्रेस सरगुन मेहता की खूबियों के कायल हैं। हाल ही में क्विज रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' में पहुंचे रवि ने सरगुन की तारीफ करते हुए कहा कि वह अपनी जिंदगी में सबसे ज्यादा सम्मान अपनी पत्नी का करते हैं। वह खुद को खुशकिस्मत मानते हैं कि सरगुन उनकी जिंदगी में जीवनसाथी के तौर पर आईं।

