‘उड़ने की आशा’ में राधिका विद्यासागर को रिप्लेस करेंगी सोनाली नाइक, बोलीं- अपनी तरह...

मुंबई, 20 जुलाई (आईएएनएस)। टेलीविजन अभिनेत्री सोनाली नाइक लोकप्रिय शो 'उड़ने की आशा' में रेणुका की भूमिका निभाने जा रही हैं, जिसे इससे पहले अभिनेत्री राधिका विद्यासागर ने निभाया था। आईएएनएस को दिए इंटरव्यू में सोनाली ने बताया कि उन्हें इस किरदार को निभाने का दबाव महसूस हो रहा है, लेकिन वह इसे एक चुनौती के रूप में ले रही हैं और अपनी पूरी कोशिश करेंगी।

नसीरुद्दीन शाह के जन्मदिन पर बेटे विवान शाह ने शेयर की बचपन की अनदेखी...

मुंबई, 20 जुलाई (आईएएनएस)। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह दशकों से अपनी दमदार अदाकारी और बेहतरीन फिल्मों के जरिए दर्शकों के दिलों पर राज कर रहे हैं। सोमवार को वह अपना 76वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस खास मौके पर उन्हें परिवार, दोस्तों और फिल्म इंडस्ट्री के कई सितारों ने शुभकामनाएं दीं, लेकिन सबसे ज्यादा ध्यान उनके बेटे और अभिनेता विवान शाह की पोस्ट ने खींचा।

जैकी श्रॉफ ने दिग्गज अभिनेता राजेंद्र कुमार और सुरों की मलिका गीता दत्त को...

मुंबई, 20 जुलाई (आईएएनएस)। बॉलीवुड के 'जग्गू दादा' यानी जैकी श्रॉफ अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अक्सर फैंस का ध्यान खींचते रहते हैं। इस कड़ी में अभिनेता ने दिग्गज अभिनेता राजेंद्र कुमार की जयंती और मशहूर पार्श्व गायिका गीता दत्त की पुण्यतिथि के मौके पर खास पोस्ट साझा किए।

सेहत और लुक्स पर चर्चा के बीच सलमान खान का स्वैग बरकरार, बोले-‘आप लोगों...

मुंबई, 20 जुलाई (आईएएनएस)। बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने अपनी सेहत और लुक को लेकर सोशल मीडिया पर हो रही चर्चाओं का जवाब अपने खास अंदाज और हाजिरजवाबी से दिया है।

निक जोनस ने प्रियंका चोपड़ा को प्रपोज करने की थ्रोबैक फोटो की शेयर, लिखा-‘8...

मुंबई, 20 जुलाई (आईएएनएस)। सिंगर-अभिनेता निक जोनस ने अपनी पत्नी प्रियंका चोपड़ा जोनस को प्रपोज करने के आठ साल पूरे होने के मौके पर पुरानी यादें ताजा कीं।

‘राख’ एक्ट्रेस नैना सरीन ने बताई इंडस्ट्री की हकीकत, सोशल मीडिया फॉलोअर्स नहीं, टैलेंट...

मुंबई, 19 जुलाई (आईएएनएस)। फिल्म और मनोरंजन की दुनिया में आज किसी कलाकार की पहचान सिर्फ उसकी एक्टिंग से नहीं, बल्कि सोशल मीडिया की लोकप्रियता से भी जुड़ने लगी है। इसी मुद्दे पर अब वेब सीरीज 'राख' की एक्ट्रेस नैना सरीन ने अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि किसी कलाकार की असली पहचान उसके फॉलोअर्स या सोशल मीडिया इमेज से नहीं, बल्कि उसके टैलेंट और मेहनत से होनी चाहिए।

फिल्म की सफलता या असफलता को जेंडर से जोड़ना गलत, महिला प्रधान फिल्मों पर...

मुंबई, 19 जुलाई (आईएएनएस)। बॉलीवुड में पिछले कुछ वर्षों में महिला केंद्रित फिल्मों की संख्या लगातार बढ़ी है, लेकिन जब किसी महिला प्रधान फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं होता, तो अक्सर पूरे महिला केंद्रित सिनेमा पर सवाल उठने लगते हैं। इसी सोच को लेकर अभिनेत्री तिलोत्तमा शोम ने अपनी राय पेश की है।

‘भक्षक’ के लिए संजय मिश्रा को मिला नेशनल अवॉर्ड, बोले-अच्छे किरदार और कहानियां मिलना...

मुंबई, 19 जुलाई (आईएएनएस)। हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता संजय मिश्रा ने अपने लंबे फिल्मी सफर में कई ऐसे किरदार निभाए हैं, जो दर्शकों के दिलों में हमेशा के लिए बस गए हैं। कभी गंभीर भूमिकाओं से तो कभी अपनी सहज अदाकारी से उन्होंने हर बार अपनी अलग पहचान बनाई है। अब उनके करियर में एक और बड़ी उपलब्धि जुड़ गई है। फिल्म 'भक्षक' में अपने शानदार अभिनय के लिए संजय मिश्रा को 72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड में बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का सम्मान मिला है।

मां बनने के बाद कैटरीना कैफ का पहला बर्थडे रहा बेहद खास, बेटे विहान...

मुंबई, 19 जुलाई (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेत्री कैटरीना कैफ अपनी फिल्मों के साथ-साथ निजी जिंदगी को लेकर भी अक्सर चर्चा में रहती हैं। मां बनने के बाद उनकी जिंदगी में कई खूबसूरत बदलाव आए, जिसकी झलक वह समय-समय पर अपने फैंस के साथ साझा करती रहती हैं।

नेशनल अवॉर्ड की घोषणा में अपना नाम सुनकर खुशी से झूम उठे कार्तिक आर्यन,...

मुंबई, 19 जुलाई (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन को फिल्म 'चंदू चैंपियन' के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता चुना गया। इस खास उपलब्धि की घोषणा के दौरान का एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उनकी मां के रिएक्शन ने लोगों को ध्यान खींचा है।

खरी बात